{"_id":"5ed21a388ebc3e9053290aa0","slug":"ssc-result-late-due-too-evaluation167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन नहीं होने परिणाम जारी करने में देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन नहीं होने परिणाम जारी करने में देरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूल्यांकन नहीं होने परिणाम जारी करने में देरी --- एसएससी सीजीएल, एमटीएस,जेई सहित कई परीक्षाओं के परिणाम में विलम्ब से परीक्षार्थी परेशान
विज्ञापन
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जूनियर इंजीनियर 2018 पेपर 2, एमटीएस 2019 पेपर 2 , सीजीएल 2018 टियर 3 समेत अन्य परीक्षाओं का रिजल्ट मूल्यांकन पूरा नहीं होने के चलते जारी नहीं हो सका है। परीक्षाओं के रिजल्ट में देरी का कारण कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन है। इन परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीख और रिजल्ट कब तक आएंगे , इसकी तिथि एक जून को होने वाली बैठक में तय होगा।
कर्मचारी चयन आयोग के मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान का कहना है कि लॉकडाउन के परीक्षकों के नहीं आने से मूल्यांकन में देरी हुई। उनका कहना है कि एसएससी की परीक्षाओं के रिजल्ट में देरी का मुख्य कारण कोरोना वायरस महामारी है। कई परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य बचा हुआ है। उसे पूरा करने में एसएससी लगा हुआ है। परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीख को लेकर एक जून को मीटिंग होगी, जून के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी करने की तारीखें आ जाएगी। उनका कहना है कि रिजल्ट आने में समय लग सकता है क्योंकि परीक्षक कार्यालय आने को तैयार नहीं है, ऐसे में मूल्यांकन कार्य में देरी हो सकती है। एसएससी की जिन परीक्षाओं के रिजल्ट आने हैं उसके लिए लाखों अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। एसएससी एमटीएस 2019 पेपर 2 और सीजीएल 2018 टियर 3 के उम्मीदवार रिजल्ट से पहले ही परेशान हैं। इन उम्मीदवारों को डर है कि उन्हें यूएफएम इमेजनरी के चलते अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। उन्हें लग रहा है कि कहीं सीएचएसएल 2018 की टियर 2 परीक्षा की तरह ही इन परीक्षाओं में पत्र लेखन बाहर न कर दिया जाए।
विज्ञापन