फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC News: Result of recruitment exam for 62 posts of Junior Assistant declared, category wise cutoff

SSC News : कनिष्ठ सहायक के 62 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, श्रेणीवार कटऑफ भी जारी

Thu, 16 Oct 2025 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Oct 2025 03:25 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को सचिवालय में कनिष्ठ सहायक के 62 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इसी के साथ श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दिया है। समान अंक पर एक से अधिक अभ्यर्थी होने की स्थिति में उम्र और नामकरण के आधार पर चयन की प्रक्रिया पूरी की गई है।

विज्ञापन
SSC News: Result of recruitment exam for 62 posts of Junior Assistant declared, category wise cutoff
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को सचिवालय में कनिष्ठ सहायक के 62 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इसी के साथ श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दिया है। समान अंक पर एक से अधिक अभ्यर्थी होने की स्थिति में उम्र और नामकरण के आधार पर चयन की प्रक्रिया पूरी की गई है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से इन पदों के लिए पिछले वर्ष आवेदन मांगे गए थे। वहीं परीक्षा इसी वर्ष 15 जून को कराई गई थी। कुल चयनित 62 अभ्यर्थियों में से 49 सामान्य वर्ग के हैं। अनुसूचित जाति के आठ, अनुसूचित जनजाति के पांच अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि अनुसूचित जन जाति का कटऑफ 139.25 तथा अनुसूचित जाति का 106 अंक है। वहीं, सामान्य का कटऑफ 156.25 अंक है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तरी कुंजी पर अभ्यर्थियों से ली गईं आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया है। अंतिम उत्तर कुंजी तथा सभी अभ्यर्थियों को मिले अंक शीघ्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed