फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC NEWS: 1464 Jobs in Stenographer Grade C, D Exam

SSC NEWS : स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी परीक्षा में 1464 को मिली नौकरी

Sat, 28 Nov 2020 08:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Nov 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
SSC NEWS: 1464 Jobs in Stenographer Grade C, D Exam
स्टेनोग्राफर के पदों पर नौकरी

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एवं ग्रेड डी परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम में ग्रेड सी में 473 एवं ग्रेड डी में 991 अभ्यर्थियों यानी कुल 1464 को नौकरी मिली है। आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर की लिखित परीक्षा का परिणाम 18 मार्च को घोषित किया गया था। इसके बाद कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ने के कारण स्किल टेस्ट कराने में देर हो गई। लिहाजा, अंतिम परिणाम नौ महीने बाद जारी किया जा सका।

विज्ञापन


एसएससी की ओर से 18 मार्च 2020 को जारी स्टेनोग्राफर 2018 परीक्षा के परिणाम में ग्रेड सी में 1158 एवं ग्रेड डी में 2786 अभ्यर्थी सफल हुए थे। आयोग की ओर से जारी परिणाम में 28 अभ्यर्थियों के स्किल टेस्ट की दोबारा जांच के बाद 19 अभ्यर्थियों को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी परीक्षा में अलग से सफल घोषित किया गया है। चार अभ्यर्थियों को ग्रेड सी में सफल नहीं किया गया है। पांच अभ्यर्थियों को ग्रेड डी परीक्षा में सफल नहीं पाया गया है। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट एवं वरीयता के आधार पर पदों का आवंटन किया गया है।

विज्ञापन

SSC NEWS: 1464 Jobs in Stenographer Grade C, D Exam
खत्म हुआ नौकरी का इंतजार - फोटो : getty images

ग्रेड सी के चयनितों को इन विभागों में मिलेेगी नियुक्ति

ग्रेड सी में चयनित 473 अभ्यर्थियों में 260  अनारक्षित, 119 ओबीसी, 60 एससी एवं 34 एसटी अभ्यर्थी शामिल हैं। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अनारक्षित सीटों पर 50 ओबीसी, आठ एससी अभ्यर्थी सफल हुए हैं। ग्रेड सी के चयनितों को विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, कैट, सीबीआईसी एवं रेवेन्यू, लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी, ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, उद्योग मंत्रालय, संस्कृति, कृषि, जल संसाधन, चुनाव आयोग में नियुक्ति मिलेगी।

SSC NEWS: 1464 Jobs in Stenographer Grade C, D Exam
कर्मचारी चयन आयोग

ग्रेड डी में सबसे अधिक 991 चुने गए

ग्रेड सी में चयनित 991 अभ्यर्थियों में 530 अनारक्षित, 248 ओबीसी, 146 एससी एवं 667 एसटी के अभ्यर्थी शामिल हैं।  अनारक्षित के लिए चयनित 530 अभ्यर्थियों में ओबीसी के 67, 10 एससी अभ्यर्थियों का चयन हुुआ है। ग्रेड डी के चयनित अभ्यर्थियों को राजभाषा विभाग, सीएजी, विदेश मंत्रालय, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, एनआईए, एनटीआरओ, एनआईसी, नागरिक उड्यन सहति कई  विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed