फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC: JE - 2019 for the recruitment of 887 posts from exam 27

एसएससी: जेई- 2019 के 887 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 27 से

Tue, 27 Oct 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
SSC: JE - 2019 for the recruitment of 887 posts from exam 27
SSC: JE - 2019 for the recruitment of 887 posts from exam 27
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा 2019 परीक्षा 27 से 30 अक्तूबर के बीच होगी। जेई (सिविल, मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा के लिए कुल 887 पद हैं। आयोग ने कोरोना गाइडलाइंस जारी कर दी है।
विज्ञापन

एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि दो घंटे की जेई परीक्षा दो पालियों में 10 से 12 बजे और तीन से पांच बजे के बीच होगी। बिहार में चुनाव के चलते वहां परीक्षा नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिहार के 40105 अभ्यर्थियों की परीक्षा दिसंबर में कराई जाएगी। जेई 2019 परीक्षा में कुल 764331 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं जबकि मध्य क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 128480 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पत्र जारी
सभी अभ्यर्थी वेबसाइट ssc-cr.org पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म-तिथि भरनी होगी। परीक्षार्थियों को ऑनलाइन डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र के साथ अपना एक फोटो आईडी परीक्षा में साथ ले जानी होगी।

परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान मास्क पहनना, फेस कवर करना होगा। चेकिंग के दौरान मास्क हटाना होगा। परीक्षा के दौरान केंद्र और कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। सभी अभ्यर्थियों को समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहना होगा। उम्मीदवार अपने साथ ट्रांसपैरेंट बोतल (50 एमएल) में सैनिटाइजर साथ ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed