फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC exam to be held by routine till 2020

एसएससी की परीक्षाएं 2020 के अंत तक पटरी पर होंगी

Sun, 06 Oct 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
SSC exam to be held by routine till 2020
SSC exam to be held by routine till 2020
वार्षिक कैलेंडर में पीछे चल रहीं सीजीएल-2018, जेई-2018 परीक्षा को जगह
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की दो वर्ष से पीछे चल रहीं परीक्षाएं 2020 के अंत तक पटरी पर आ जाएंगी। आयोग की ओर से दो वर्ष पीछे चल रही सीजीएल-2018 और जेई परीक्षा-2018 को समय से पूरा करने के लिए वार्षिक कैलेंडर में जगह दी गई है। इससे पहले प्रश्नपत्र आउट होने और मामला कोर्ट में लंबित होने के चलते तीन वर्ष पीछे चल रही सीजीएल-2017 और सीएचएसएल-2017 परीक्षा को समय से पूरा करने के लिए उसके कार्यक्रम को पहले ही जारी किया जा चुका है। आयोग की ओर से एक अक्तूबर 2019 से 31 मार्च 2021 के बीच जारी कैलेंडर में कुल 26 परीक्षाओं का जगह दी गई है।
एसएससी की ओर से जारी वार्षिक कैलेंडर में जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2018, 2019 एवं 2020 को शामिल किया गया है। इसी प्रकार सीजीएल 2018, 2019 एवं 2020 की परीक्षा को भी एक ही कैलेंडर में शामिल करके समय से पूरा करने की कोशिश की गई है। मल्टी टॉस्ंिकग स्टॉफ की 2019 और 2020 की परीक्षाओं को भी समय से पूरा किया जाएगा। कैलेंडर में केंद्रीय सुरक्षा बलों में एसआई, जूनियर ट्रांसलेटर, मल्टी टॉस्ंिक ग, सीजीएल, सीएचएसएल स्टेनाग्राफर जैसी कई प्रमुख परीक्षाओं के दो वर्ष के कार्यक्रम को भी जगह दी गई है।
विज्ञापन

22 से सीजीएल-2019 के लिए आवेदन
0 आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम में सीजीएल-2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अक्तूबर से 22 नवंबर के बीच पूरी की जाएगी। सीजीएल 2019 की पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा दो से 11 मार्च 2020 के बीच होगी। इसी प्रकार आयोग ने सीएचएसएल-2019 के लिए आवेदन तीन दिसंबर 2019 से 10 जनवरी 2020 के बीच पूरा करके परीक्षा 16 से 27 मार्च 2020 के बीच पूरा करने की घोषणा की है। स्टेनोग्राफर परीक्षा-2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया इन दिनों चल रही है, इसके लिए परीक्षा पांच से सात मई 2020 के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में सात एमटीएस सहित परीक्षाओं के लिए आवेदन
0 सेलेक्शन पोस्ट फेज-8 (2020) के लिए आवेदन 17 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी 2020 तक चलेगा, परीक्षा 10 से 12 जून के बीच होगी। दिल्ली पुलिस में सब इंसपेक्टर-2020 के लिए आवेदन 17 अप्रैल से 16 मई 2020 के बीच होगा, जबकि परीक्षा 28 सितंबर से एक अक्तूबर 2020 के बीच होगी। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर-2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल से 16 मई 2020 के बीच होगी, जबकि परीक्षा एक अक्तूबर 2020 को होगी। एमटीएस-2020 के लिए आवेदन दो जून से 17 जुलाई 2020 के बीच होगा, जबकि परीक्षा 26 अक्तूबर से 13 नवंबर के बीच होगी। जेई-2020 के लिए आवेदन चार अगस्त से तीन सितंबर 2020 के बीच और परीक्षा फरवरी 2021 में होगी। इसी प्रकार सीजीएल 2020 के लिए आवेदन 15 सितंबर से 15 अक्तूबर 2020 के बीच होगा, जबकि परीक्षा तिथि बाद में घोषित होगी। सीएचएसएल-2020 के लिए आवेदन 30 नवंबर से 15 दिसंबर 2020 के बीच होगा जबकि परीक्षा तिथि बाद में घोषित होगी। इस प्रकार आयोग ने दो वर्ष के बैकलाग को पूरा करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed