{"_id":"612a4eec01ef4f4a783be168","slug":"ssc-exam-checking-the-records-of-selected-candidates-of-cgl-2019-one-by-one","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC EXAM : सीजीएल-2019 के चयनित अभ्यर्थियों के अखिलेखों की जांच एक से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSC EXAM : सीजीएल-2019 के चयनित अभ्यर्थियों के अखिलेखों की जांच एक से
Sat, 28 Aug 2021 08:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 Aug 2021 08:27 PM IST
सार
सीजीएल परीक्षा में दस्तावेजों की जांच के लिए अभ्यर्थियों को एक फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना होगा। इसके बिना उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को अभिलेखों की मूल और एक स्वप्रमाणित प्रति लानी होगी।
विज्ञापन
SSC CGL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल परीक्षा) 2019 के चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया है। कुल 6024 अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच एक सितंबर से 29 तक प्रयागराज में होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र, तिथि, समय और पद वरीयता के लिए विकल्प फार्म एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं कनिष्ठ अनुवादक 2020 के 206 अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच 31 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
सीजीएल परीक्षा में दस्तावेजों की जांच के लिए अभ्यर्थियों को एक फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना होगा। इसके बिना उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को अभिलेखों की मूल और एक स्वप्रमाणित प्रति लानी होगी। जन्मतिथि के लिए हाईस्कूल का प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट और स्नातक के प्रमाण और अंकपत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, जाति और विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), केंद्र सरकार का कर्मचारी होने पर आयु में छूट के लिए एनओसी, आयु में छूट न लेने पर एनओसी की जरूरत नहीं होगी। भूतपूर्व सैनिकों को शपथ पत्र के साथ सेवामुक्ति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थी वर्ष 2018-19 में प्राप्त आय के आधार पर जारी वर्ष 2019-20 के लिए वैध ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा।
विज्ञापन
एसएससी
अभिलेखों की जांच के दौरान कोविड-19 गाइड लाइन का पालन होगा। अभिलेख सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की स्किल परीक्षा 15 और 16 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। दिव्यांग उम्मीदवार को जो कौशल परीक्षा से छूट प्राप्त करना चाहते हें उन्हें सक्षम चिकित्साधिकारी से अभिलेख की जांच के समय निर्धारित प्रारूप पर एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। कनिष्ठ हिंदी अनुवादक -2020 के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 31 अगस्त को प्रयागराज में होगी। कुल 206 अभ्यर्थियों को इसके लिए बुलाया गया है। इसके लिए प्रवेश पत्र,अभिलेख सत्यापन की तिथि और समय, पद वरीयता के लिए विकल्प वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को अपने मूल अभिलेखों के साथ एक स्वप्रमाणित प्रति भी लाना होगा। इसके संबंध में अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र में दस्तावेजों की जांच के संबंध में विस्तृत निर्देश देखें।