फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC: CHSL-2019 skill test on November 3, 28508 candidates across the country will appear in the exam

एसएससी: सीएचएसएल-2019 स्किल टेस्ट तीन नवंबर को, देशभर में 28508 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल

Mon, 01 Nov 2021 08:41 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Nov 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
SSC: CHSL-2019 skill test on November 3, 28508 candidates across the country will appear in the exam
कर्मचारी चयन आयोग

कर्मचारी चयन आयोग की सीएचएसएल-2019 स्किल (कौशल) टेस्ट तीन नवंबर बुधवार को होगी। टीयर-टू परीक्षा में सफल अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। देशभर में कुल 28508 अभ्यर्थी शामिल होंगे। मध्य क्षेत्र में 9495 अभ्यर्थी हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रयागराज में यह परीक्षा चार केंद्रों पर होगी। जिले में 1327 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा प्रदेश में यह कानपुर में 3, लखनऊ में 3, मेरठ में 01 केंद्र पर होगी। बिहार में इस परीक्षा के भागलपुर में एक और पटना में सात केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


सीएचएसएल-2019 परीक्षा की टायर-1 परीक्षा मार्च-2020 में आंशिक रूप से आयोजित की गई थी, हालांकि बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था।  फिर यह परीक्षा अक्टूबर-2020 में आयोजित की गई थी। इसकी टीयर-टू  की परीक्षा14 फरवरी 2021 को आयोजित की गई थी। टीयर-टू परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए (स्किल टेस्ट)कौशल परीक्षा 03 नवंबर बुधवार को होगी।

विज्ञापन

भारत भर में 28508 उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें से 9495 उम्मीदवार मध्य क्षेत्र में हैं। यह परीक्षा 10 मिनट की अवधि की टाइपिंग परीक्षा होगी (प्रतिपूरक समय उम्मीदवारों के लिए 15 मिनट)। यह परीक्षा तीन पालियों में सुबह 09:00 से 09:33, दोपहर 12:00 से 12:33 और 15:00 से 15:33 के मध्य संपन्न होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना आवश्यक है।  परीक्षा के संबंध में विस्तृत निर्देश प्रवेश पत्र के साथ दिए गए हैं।

एसएससी ने पहले ही स्वतंत्र और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के पिछले चरण के दौरान खींची गई, उसकी तस्वीर के साथ सत्यापित किया जाएगा। तस्वीर बेमेल होने की स्थिति में उम्मीदवार को कौशल परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इतना ही न हीं ऐसे उम्मीदावारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed