{"_id":"57c1f9204f1c1baf1cd4fe47","slug":"ssc-cgl-exam-41-per-appearance","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी-सीजीएल परीक्षा में 41 फीसदी उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी-सीजीएल परीक्षा में 41 फीसदी उपस्थिति
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 28 Aug 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) इलाहाबाद, वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर सहित पटना एवं भागलपुर में शनिवार को एक साथ शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन पंजीकृत 36200 परीक्षार्थियों में से मात्र 41 फीसदी ही परीक्षा में शामिल हुए। इलाहाबाद केंद्र पर दो पालियों में पंजीकृत कुल 4700 परीक्षार्थियों में से 41.40 फीसदी की ही उपस्थिति रही। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि परीक्षा में कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी होने की सूचना नहीं है।