{"_id":"658fc32c737b735d0e04c133","slug":"ssc-announces-dates-of-six-exams-advertisement-may-be-released-in-january-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC : एसएससी ने छह परीक्षाओं की तिथियां घोषित कीं, जनवरी में जारी हो सकता है विज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSC : एसएससी ने छह परीक्षाओं की तिथियां घोषित कीं, जनवरी में जारी हो सकता है विज्ञापन
Sat, 30 Dec 2023 12:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:43 PM IST
सार
एसएससी की ओर से प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन अगले साल जारी किया जा सकता है। अपने कैलेंडर में कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस भर्ती, केंद्रीय आर्म्ड फोर्स सहित छह परीक्षाएं कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन
एसएससी भर्ती 2024
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने नए साल में आयोजित होने वाली छह परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। इनमें से तीन परीक्षाओं को नोटिफिकेशन जनवरी 2024 में आने की उम्मीद है। आयोग की तरफ से शुक्रवार को घोषित परीक्षा की तिथियों में सलेक्शन पोस्ट परीक्षा फेस 12 2024 का आयोजन छह, सात और आठ मई 2024 को होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्रेड सी स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2023-24 पेपर एक का आयोजन नौ मई को होगा। जेएसए/एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय परीक्षा 2023-24 का आयोजन 10 मई और एसएसए/यूडीसी ग्रेड लिमिटेड प्रतियोगी परीक्षा 2023-24 पेपर एक का आयोजन 13 मई को होगा।
विज्ञापन
साथ ही सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स परीक्षा 2024 टीयर एक का आयोजन नौ मई, 10 मई, 13 मई 2024 को होगा। जूनियर इंजीनियर सिविल, मकैनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग परीक्षा 2024 पेपर एक का आयोजन 4, 5 और छह जून 2024 को होगा। इसमें विभागीय परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। जबकि सब इंस्पेक्टर समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जनवरी में जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन