{"_id":"57f6b1154f1c1b465927066e","slug":"ssc-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी करेगा 10 हजार पदों पर भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी करेगा 10 हजार पदों पर भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
allahabad
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) से करीब दस हजार पदाें पर भर्ती करेगा। 2016 के लिए खाली पदों की घोषणा आठ अक्तूबर को होगी। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता बारहवीं है। घोषित होने वाले पदों में केन्द्र सरकार के कार्यालयों के लिए डाटा इंट्री ऑपरेटर एवं लोवर डिवीजन क्लर्क एवं पोस्टल असिस्टेंट के पद शामिल हैं। इस परीक्षा में पूरे देश में लगभग 50 लाख परीक्षार्थी शामिल होते हैं।
अभ्यर्थी ऑफ लाइन एवं ऑन लाइन दोनों विधियों से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि सात नवंबर होगी। आयोग की ओर से अबकी बार सीएचएसएल के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा सात जनवरी 2017 से पांच फरवरी 2017 के बीच होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
0 विज्ञापन- आठ अक्तूबर 2016
0 ऑनलाइन आवेदन- आठ अक्तूबर से
0 आवेदन की अंतिम तिथि- सात नवंबर
0 प्रवेश पत्र दिसंबर के अंतिम सप्ताह से डाउनलोड कर सकेंगे
0 सीएचएसएल परीक्षा की तिथि-सात जनवरी से पांच फरवरी 2017