एसएससी: एमटीएस परीक्षा 2019 में 8992 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ (एमटीएस) परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में सफल होने वाले कुल 8992 अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ के पद पर नौकरी मिलेगी। आयोग की ओर से घोषित परिणाम में सफल 8992 अभ्यर्थियों में से 607 के परिणाम को अनियमितता के आरोप में रोंक लिया गया है। आयोग इन परीक्षार्थियों के परिणाम की जांच कराएगा, जांच में सही पाए जाने पर इन अभ्यर्थियों को नौकरी मिल सकेगी। आयोग की ओर से परीक्षा में सफल 8385 अभ्यर्थियों के परिणाम को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। 607 के परिणाम को वेबसाइट पर जारी नहीं किया गया है।
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एमटीएस परीक्षा 2019 के पेपर-2 का परिणाम 30 अक्तूबर 2020 को जारी किया गया था। पेपर-2 के परिणाम में सफल 20902 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद अंतिम रूप से 8992 को सफल घोषित किया गया है। परीक्षा में सफल 8992 अभ्यर्थियों में 607 के परिणाम को अनियमितता के संदेश में वेबसाइट पर जारी नहीं किया गया है। इन अभ्यर्थियों के ओएमआर आदि की जांच के बाद सही पाए जाने के बाद वेबसाइट पर परिणाम जारी होगा।आयोग की ओर से परीक्षा में सफल और असफल परीक्षार्थियों के अंक वेबसाइट पर 10 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी 10 से 31 मार्च के बीच अपने अंक वेबसाइट पर देख सकते हैं।