फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC: 62 percent of the candidates in the district appeared in the CHSL-2019 skill test

एसएससी: सीएचएसएल-2019 स्किल टेस्ट में जिले में 62 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल 

Wed, 03 Nov 2021 09:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Nov 2021 09:24 PM IST
सार

जिले में चार केंद्रों पर हुई परीक्षा, देशभर में 28508 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल, मध्यक्षेत्र में कुल 9495 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 6164 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल।

विज्ञापन
SSC: 62 percent of the candidates in the district appeared in the CHSL-2019 skill test
ssc

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग की सीएचएसएल-2019 स्किल (कौशल) टेस्ट की परीक्षा बुधवार को हुई। मध्य क्षेत्र में कुल 9495 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था लेकिन 6164 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। मध्य क्षेत्र में 64.92 फीसद अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रयागराज में यह परीक्षा चार केंद्रों पर आयोजित हुई।
विज्ञापन


जिले में 1327 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 831 यानी 62.62 फीसद छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जिले के चार केंद्रों में आईडीजेड सालारपुर में चार, मधु वाचस्पति में दो, श्रीगणेश फाफामऊ में सात और आईटेक जोन सरायइनायत में आठ अभ्यर्थियों के अंगूठा व तस्वीर न मिलने के मामले सामने आए हैं। जिसमें विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


देशभर में कुल 28508 अभ्यर्थियों को यह परीक्षा देनी थी।  मध्य क्षेत्र में 9495 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 6164 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। हैं। सूबे यह कानपुर व लखनऊ में तीन-तीन, मेरठ में एक केंद्र पर हुई। वहीं, बिहार में भागलपुर में एक और पटना में सात केंद्रों पर परीक्षा हुई। कानपुर में 67, लखनऊ में 65, मेरठ में 68 मुजफ्फरपुर में 71 और पटना में 63 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचएसएल-2019 की टायर-1 परीक्षा मार्च-2020 में आंशिक रूप से आयोजित की गई थी, हालांकि बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। फिर यह परीक्षा अक्टूबर-2020 में आयोजित की गई थी। इसकी टीयर-टू की परीक्षा 14 फरवरी 2021 को आयोजित की गई थी। अब टीयर-टू परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए (स्किल टेस्ट) कौशल परीक्षा बुधवार को सकुशल संपन्न हुई। 10 मिनट की अवधि की टाइपिंग परीक्षा थी। यह परीक्षा तीन पालियों में सुबह 09:00 से 09:33, दोपहर 12:00 से 12:33 और 15:00 से 15:33 के बीच संपन्न हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed