{"_id":"6156f5368ebc3e0a28379d05","slug":"ssc-5645-candidates-successful-in-chsl-2018-staff-selection-commission-released-final-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"ssc : सीएचएसएल-2018 में 5645 अभ्यर्थी सफल, कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया फाइनल रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ssc : सीएचएसएल-2018 में 5645 अभ्यर्थी सफल, कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया फाइनल रिजल्ट
Fri, 01 Oct 2021 05:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 01 Oct 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
एसएससी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने बृहस्पतिवार को कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा (सीएचएसएल) -2018 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में 5645 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए सफल घोषित किया गया है। इसके साथ ही गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर 218 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोक दिया गया है।
विज्ञापन
एसएससी ने सीएचएसएल-2018 के स्किल टेस्ट का रिजल्ट 10 जून 2021 को जारी किया था। जिसमें 18875 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए क्वालीफाई कराया गया था। इनमें 5645 अभ्यर्थी अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए हैं। लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर पासपोर्ट असिस्सटेंट (जेपीए) के 1865 पदों, पोस्टल असिस्टेंट (पीए)/साटिंग असिस्टेंट (एसए) के 3730 पदों और सीएंडएजी विभाग में डाटा एंट्री आपरेटर (डीईओ) के 50 पदों पर अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। सीएंडएजी विभाग से इतर अन्य विभागों में डीआईओ के चार पद थे, लेकिन इन पदों पर किसी अभ्यर्थी का चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन