फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC: 3,51,176 candidates successful in CAPF constable recruitment, recruitment to be done on 46,617 posts

SSC : सीएपीएफ सिपाही भर्ती में 3,51,176 अभ्यर्थी सफल, 46,617 पदों पर होनी है भर्ती

Wed, 10 Jul 2024 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 10:34 PM IST
सार

एसएससी ने सिपाही भर्ती का विज्ञापन 24 नवंबर को जारी किया था। इसकी आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2023 तक चली थी। इस भर्ती के जरिए बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स और एसएसएफ में चयन होगा।

विज्ञापन
SSC: 3,51,176 candidates successful in CAPF constable recruitment, recruitment to be done on 46,617 posts
SSC - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने बुधवार को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की सिपाही भर्ती- 2024 की ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में देशभर के 3,51,176 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफल अभ्यर्थियों का अब शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षण होगा। उसमें सफल होने के बाद मेडिकल होगा और फिर मेरिट के आधार पर रिक्त 46,617 पदों के सापेक्ष अंतिम रूप से चयन होगा।

विज्ञापन


एसएससी ने सिपाही भर्ती का विज्ञापन 24 नवंबर को जारी किया था। इसकी आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2023 तक चली थी। इस भर्ती के जरिए बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स और एसएसएफ में चयन होगा। उस समय पदों की संख्या 26,146 घोषित की गई थी और रिक्त पदों के सापेक्ष देशभर से 46,47,646 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। उसमें से यूपी और बिहार के 15,20,290 अभ्यर्थी थे। इसकी आनलाइन परीक्षा 20 फरवरी से सात मार्च 2024 तक कराई गई थी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए यूपी और बिहार के 19 शहरों में 97 केंद्र बनाए गए थे। उसमें 10,70,339 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा होने के बाद 13 जून को केंद्र सरकार ने 20,471 पद बढ़ाने की घोषणा कर दी। इस प्रकार पुरुषों के लिए 41,467 और महिलाओं के लिए 5,150 पद हो गए हैं। बढ़े पदों के सापेक्ष अब एसएससी की वेबसाइट पर परिणाम जारी किया गया है। इसमें 3,11,736 पुरुष और 39,440 महिलाएं सफल हुई हैं। इसी के साथ ही वेबसाइट पर अंतिम उत्तरकुंजी का लिंक भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी उस लिंक के जरिए अपना अंक देख सकते हैं। यह लिंक 24 जुलाई तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed