फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SS Khanna degree college annual function 2019

शानिया रिजवान को मिला प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल

Sun, 24 Nov 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
SS Khanna degree college annual function 2019
SS Khanna degree college annual function 2019 - फोटो : CITY DESK
रकीबा, अनमता, सना को भी मिले पदक, अनुपमा सर्वश्रेष्ठ छात्रा
विज्ञापन

एसएस खन्ना के वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया गया सम्मानित
प्रयागराज, 23 नवंबर। एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्रतिष्ठित सर्वोच्च पदक प्रो. डीडी खन्ना प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल विज्ञान संकाय की छात्रा शानिया रिजवान और सर्वश्रेष्ठ छात्रों का पुरस्कार बीएड संकाय की छात्र अनुपमा शुक्ला को प्रदान किया गया। शनिवार को कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव ‘उदिता’ में इन दोनों छात्राओं समेत अन्य मेधावी छात्राओं को भी पदक प्रदान किए गए।
इससे पूर्व ट्रिपल आईटी के निदेशक प्रो. नागभूषण ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथि की ओर से महाविद्यालय के विविध संकायों में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्राओं को मेडल प्रदान किए गए। विज्ञान संकाय की सर्वोत्कृष्ट छात्र शानिया रिजवान (बीएससी तृतीय वर्ष) को सत्र 2019-20 का डॉ. मधु टंडन गोल्ड मेडल, वाणिज्य संकाय की सर्वोत्कृष्ट रकीबा खान (बीकॉम तृतीय वर्ष) को सत्र 2018-19 का गायत्री राज नारायण धवन गोल्ड मेडल, कला संकाय की सर्वोत्कृष्ट छात्रा अनमता नकवी (बीए तृतीय वर्ष) को सत्र 2018-19 का मनोहर दास खन्ना गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बीएड संकाय की सर्वोत्कृष्ट छात्रा अनुपमा शुक्ला को सत्र 2018-19 का अशोक मोहिले गोल्ड मेडल, विज्ञान प्रौद्योगिकी की सर्वोत्कृष्ट छात्र सना फात्मा (बायोटेक) को सत्र 2018-19 का राम भूषण मेहरोत्रा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट का मेडल एवं प्रमाणपत्र रोशनी (प्रथम स्थान) एवं आकांक्षा तिवारी (द्वितीय स्थान) को प्रदान किया गया। मोहिनी अमर नाथ टंडन स्मृति सम्मान विज्ञान संकाय की शानिया रिजवान, अलीना शोबिया, संगीत की कागज सिंह पटेल को चेक, मेडल एवं प्रमाणपत्र के रूप में प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह ने महाविद्यालय की वार्षिक आख्या वर्ष 2018-19 को प्रस्तुत किया। इस दौरान नाटक, लोकनृत्य, कजरी नृत्य समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि को दिलीप मेहरोत्रा ने स्मृति चिह्न भेंट किया। संचालन डॉ. सौम्या कृष्ण, स्वागत डॉ. आशा सेठ एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मंजरी शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति अरुण टंडन समेत अमित खन्ना, डॉ. एसके सेठ, अंशिका बुद्धवार, डॉ. आरके टंडन, प्रो. पीएन मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

SS Khanna degree college annual function 2019

SS Khanna degree college annual function 2019- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed