फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SRN Hospital: Miracle in the City of Sangam; doctors extract needles and hairpins from a patient's stomach.

प्रयागराज : संगम नगरी में चमत्कार, डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकालीं सुइयां और हेयर-पिन

Sat, 05 Sep 2026 03:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Sep 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
SRN Hospital: Miracle in the City of Sangam; doctors extract needles and hairpins from a patient's stomach.
महिला के पेट से मिली सुइयां, हेयरपिन और चूड़ियां। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

फतेहपुर की रहने वाली 24 साल की विजमा देवी के पेट ने जो उगला, उसे देखकर डॉक्टरों के होश उड़ गए। सुइयां, हेयर-पिन और चूड़ियों के नुकीले टुकड़ों से भरी उसकी आंतें कभी भी फट सकती थीं। इंफेक्शन उसकी जान ले सकता था। मानसिक उलझनों के चलते अखाद्य चीजें खाने की जिद ने उसे मौत के मुहाने पर ला खड़ा किया था, लेकिन नारायण स्वरूप हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दे दिया है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, लगातार वजन घटने और कमजोरी आने पर युवती को अस्पताल लाया गया था। एक्स-रे और सीटी स्कैन में उसके पेट व आंतों के भीतर सुइयां, हेयर-पिन और चूड़ियों के नुकीले टुकड़े मिले। स्थिति इतनी खतरनाक थी कि कुछ नुकीली वस्तुएं आंत की दीवार को चीरकर बाहर निकल चुकी थीं। दाहिने गुर्दे के पास भी गंभीर चोट पहुंचा रही थीं। आंत में छेद होने के कारण पेट में संक्रमण फैलने से उसकी जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा था।
विज्ञापन


डॉ. राजीव सिंह, डॉ. शेफाली चंद्रा, डॉ. विशाल केवलानी, डॉ. प्रभात पांडे और डॉ. अमन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए जटिल ऑपरेशन किया। पेट से सभी नुकीली चीजें बाहर निकालीं। संक्रमण रोकने के लिए आंत की सर्जरी के साथ पेट से अस्थायी मल मार्ग भी बनाया गया। इसके साथ ही मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष केसरवानी की देखरेख में उसकी काउंसलिंग और उपचार भी शुरू किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि अब मरीज की हालत स्थिर है। वह सामान्य भोजन ले रही है। डॉक्टरों ने अपील की है कि ऐसी आदत दिखने पर बच्चों या वयस्कों को डांटने के बजाय तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed