फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   srn beli and calvan became the corona hospital

एसआरएन, बेली, काल्विन नहीं, कोरोना अस्पताल कहिए जनाब

Tue, 24 Mar 2020 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
srn beli and calvan became the corona hospital
शहर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, कॉल्विन अस्पतालों में सामान्य ओपीडी को बंद कर दिया गया है। केवल इमरजेंसी सुविधाएं चल रही हैं। जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी लेकिन प्रदेश सरकार ने उसके एक दिन पहले ही भीड़ एकत्र होने की डर से बेली, कॉल्विन, डफरिन, टीबी अस्पताल, एसआरएन चिकित्सालय की ओपीडी सेवा को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखी गई हैं। अस्पताल में ओपीडी सेवाओं के ठप होने के बाद पूरी तरह से अस्पताल प्रशासन की ओर से कोरोना की तैयारियाें पर ही जोर दिया जा रहा है। कोरोना मरीजों के उपचार का मुख्य जोर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल एसआरएन चिकित्सालय पर ही है। यहां मेडिसिन, ईएनटी, पल्मोनरी मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी विभाग की संयुक्त टीमें बनाई गईं हैं।
विज्ञापन

किसी अन्य बीमारी के बारे में बात ही नहीं की जा रही है। चिकित्सालय प्रशासन लगातार कोरोना तेयारियों में लगा है। मंगलवार को वहां गठित की गई टीमें काम करती नजर आईं। चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि अन्य मरीजों को इमरजेंसी में देखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर ही भर्ती किया जाएगा। कार्डियो, गैस्ट्रो, गॉयनी और दुर्घटना की चपेट में आने वाले सभी इमरजेंसी में ही पहुंचेंगे। मरीजों की जरूरत के आधार पर विभागों की इमरजेंसी भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed