फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Spy camera case in bathroom: The game was going on for four months, porn videos were being recorded

बाथरूम में स्पाई कैमरा मामला : चार महीने से चल रहा था खेल, रिकॉर्ड किए जा रहे थे अश्लील वीडियो

Sat, 04 Jun 2022 03:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 03:10 AM IST
सार

पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं। इन्हीं में से एक कंप्यूटर लैब से भी संबंधित थीं। आरोपी से जब इस बाबत पूछा गया तो उसने बताया कि वह कंप्यूटर हार्डवेयर की क्लास चलाता था और इसी लैब में बच्चों को पढ़ाता था।

विज्ञापन
Spy camera case in bathroom: The game was going on for four months, porn videos were being recorded
Prayagraj News : बाथरूम में लगाया स्पाई कैमरा। - फोटो : social media

विस्तार

कचहरी रोड पर रहने वाली छात्राओं के बाथरूम में स्पाई कैमरा मिलने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि  पिछले चार महीने से यह खेल चल रहा था। मकान मालिक का आरोपी बेटा आशीष खरे चार महीनों से स्पाई कैमरे के जरिये न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। यह भी पता चला है कि उसने स्पाई कैमरा ऑनलाइन वेबसाइट से मंगवाया था। विवेचना के दौरान इन तथ्यों को मुकदमे में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन



सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं। इन्हीं में से एक कंप्यूटर लैब से भी संबंधित थीं। आरोपी से जब इस बाबत पूछा गया तो उसने बताया कि वह कंप्यूटर हार्डवेयर की क्लास चलाता था और इसी लैब में बच्चों को पढ़ाता था। लेकिन जब पुलिस ने बाथरूम में मिले स्पाई कैमरे की जांच की तो पता चला कि इसी लैब में एक डीवीआर भी था, जिससे कैमरा कनेक्टेड था।

विज्ञापन

Spy camera case in bathroom: The game was going on for four months, porn videos were being recorded
Prayagraj News : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में लगाया खुफिया कैमरा। - फोटो : social media

डीवीआर को किया गया था एलईडी से कनेक्ट
इसी डीवीआर से लैब में रखी एलईडी स्क्रीन को कनेक्ट किया गया था, जिस पर वीडियो देखा जाता था। सूत्रों का कहना है कि अब तक कि जांच में यह बात सामने आई है कि  पिछले चार महीनों से आरोपी आशीष इस कृत्य में जुटा हुआ था। चार महीने पहले उसने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से यह कैमरा मंगवाया था। इसके बाद इसे राजापुर के फैय्याज से इंस्टाल कराया। फैय्याज इलेक्ट्रॉनिक्स का काम जानने के साथ ही सीसीटीवी इंस्टाल भी करता था।


पुलिस शुक्रवार को दिन भर उसकी तलाश में जुटी रही। दरअसल इस बात की भी पूरी आशंका है कि न्यूड वीडियो देखने में फैय्याज भी शामिल रहा हो। पुलिस अफसरों का कहना है कि उसे मालूम था कि कैमरा गलत नीयत से इंस्टाल कराया जा रहा है। इसके बावजूद उसने न सिर्फ कैमरा इंस्टाल किया, बल्कि यह बात छिपाए रखी। सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है। 

Spy camera case in bathroom: The game was going on for four months, porn videos were being recorded
Prayagraj News : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में लगाया स्पाई कैमरा। - फोटो : social media

फोरेंसिक जांच में खुलेंगे राज
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके से बरामद डीवीआर, हार्ड डिस्क समेत अन्य सामान जल्द ही फोरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। गौरतलब है कि मौके से एक मॉनीटर, चार रैम, नौ हार्ड डिस्क, दो डिजिटल वीडियो रिकार्डर, दो एडॉप्टर, एक सीपीयू, तीन सिम, छह डायरी (जिसमें लड़कियों के फोन नंबर लिखे हैं) एक डिब्बा (100 से अधिक लड़कियों की पासपोर्ट साइज फोटो) तथा तमाम आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई थीं। फोरेंसिक जांच में पता चलेगा कि डीवीआर व हार्ड डिस्क में कितने वीडियो या तस्वीरें हैं। अफसरों का कहना है कि एक -दो दिन के भीतर बरामद सामान जांच के लिए एफएसएल भेज दिए जाएंगे।


सीडीआर भी खंगालेगी पुलिस
पुलिस की ओर से से आरोपी के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी खंगाली जाएगी। सीडीआर के जरिये यह पता चलेगा कि आरोपी आशीष किन-किन लोगों के संपर्क में था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीडीआर में कोई ऐसा नंबर मिलता है, जिससे वह लगातार या अक्सर संपर्क में रहा है तो उससे भी पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed