{"_id":"68cc70f0697fbf59da0452fc","slug":"sps-protest-against-inflation-unemployment-and-corruption-in-phulpur-allahabad-news-c-407-1-sald1007-7327-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फूलपुर में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फूलपुर में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
विज्ञापन
देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सपाइयों ने बृहस्पतिवार को फूलपुर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने सड़क पर पैदल मार्च करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के भ्रष्ट रवैये के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
इस अवसर पर सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी जूही प्रसाद को सौंपा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। किसानों को बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। खाद-बीज के लिए भी किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। आवारा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।
सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। धरना देने वालों में विधायक विजमा यादव, पंधारी यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुषमा भारती, राम सुमेर पाल, आशुतोष तिवारी, हरिश्चंद्र यादव पप्पू, निधि यादव, संगीता पटेल रहीं।