Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sports News: Prayagraj secures second place in State Athletic Championship; Varanasi emerges champion with 10

Sports News : राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रयागराज को मिला दूसरा स्थान, 10 पदक के साथ वाराणसी चैंपियन

Sun, 09 Aug 2026 03:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Aug 2026 03:18 PM IST
सार

नौवीं उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक चैंपियनशिप में 10 पदक (चार स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य) जीतकर वाराणसी ओवरऑल चैंपियन बना। छह पदक (दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य) के साथ प्रयागराज ने दूसरा और तीन पदक (दो स्वर्ण और एक कांस्य) के साथ बुलंदशहर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
Sports News: Prayagraj secures second place in State Athletic Championship; Varanasi emerges champion with 10
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नौवीं उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक चैंपियनशिप में 10 पदक (चार स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य) जीतकर वाराणसी ओवरऑल चैंपियन बना। छह पदक (दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य) के साथ प्रयागराज ने दूसरा और तीन पदक (दो स्वर्ण और एक कांस्य) के साथ बुलंदशहर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में हुई।

विज्ञापन

 

बालक वर्ग के 1000 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद के आशीष ने पहला, शामली के रचित कुमार ने दूसरा और संभल के दीपक कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में प्रयागराज के वरुण राठी पहले, अलीगढ़ के मोहम्मद हमजा दूसरे और गोरखपुर के प्रसिद्ध नाथ यादव तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में मेरठ के रामानंद सिंह प्रथम, प्रयागराज के सिद्धार्थ राजा द्वितीय और मेरठ के दिव्यांशु यादव तृतीय रहे।

विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में फर्रुखाबाद के वर्धन दीक्षित ने पहला, हापुड़ के देव कुमार ने दूसरा और अलीगढ़ के शिवांकर कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक 400 मीटर दौड़ में हाथरस के अनुज कुमार पहले, यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज के सत्यम कैलाश पाल दूसरे, प्रयागराज के आकाश सरोज तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, लंबी कूद में आगरा के सुखवीर सिंह को पहला, वाराणसी के विकास कुमार को दूसरा और चंदौली के साहिल पांडे तीसरा स्थान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 62 जिलों के 502 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने 22 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार के मुताबिक, समापन समारोह में मुख्य अतिथि इंटरनेशनल खिलाड़ी रण विजय सिंह रहे। इसके अलावा एसोसिएशन के प्रयागराज जिले के सचिव रुस्तम खान, सलेक्शन कमेटी के सदस्य डोरी लाल शर्मा, तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष अनु कुमार और एथलेटिक प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Trending Videos

लंबी कूद में प्रयागराज की रानी कुशवाह अव्वल

लंबी कूद में प्रयागराज की रानी कुशवाह पहले, वाराणसी की खुशी पटेल दूसरे और बुलंदशहर की खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। 1000 मीटर दौड़ में कानपुर देहात की श्रद्धा यादव ने पहला, गाजीपुर की नंदनी राजभर ने दूसरा और मऊ की कुमारी स्नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में आगरा की गौरी तोमर पहले, अलीगढ़ की अनुष्का कुमारी दूसरे और वाराणसी की सोनी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में अयोध्या की शमा बानो पहले, अयोध्या की आशिका दूसरे और हापुड़ की माही शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में वाराणसी की गुड़िया यादव प्रथम, अमरोहा की सिमरेन द्वितीय और अलीगढ़ की हेमा कुमारी तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में बुलंदशहर की कीर्ति चौधरी ने स्वर्ण, शामली की डिंपी सैनी ने रजत और अलीगढ़ की रागिनी वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed