{"_id":"6a203264d64cd90beb0cdcf4","slug":"sports-news-northern-football-academy-played-out-a-draw-having-to-settle-for-one-point-each-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports News : नॉर्दन फुटबॉल एकेडमी ने खेला ड्रा, एक-एक अंक से करना पड़ा संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports News : नॉर्दन फुटबॉल एकेडमी ने खेला ड्रा, एक-एक अंक से करना पड़ा संतोष
Wed, 03 Jun 2026 07:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:25 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश सीनियर राज्य फुटबॉल लीग में आज नॉर्दन फुटबॉल एकेडमी ने मिनर्वा फुटबॉल एकेडमी, मोहाली (चंडीगढ़) में खेले गए अपने दूसरे मुकाबले में हिमाचल एफसी के साथ 1-1 की बराबरी हासिल की।
विज्ञापन
फुटबॉल मैच में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सीनियर राज्य फुटबॉल लीग में आज नॉर्दन फुटबॉल एकेडमी ने मिनर्वा फुटबॉल एकेडमी, मोहाली (चंडीगढ़) में खेले गए अपने दूसरे मुकाबले में हिमाचल एफसी के साथ 1-1 की बराबरी हासिल की। मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार फुटबॉल का प्रदर्शन करते हुए कई बेहतरीन मूव्स और आक्रमण किए। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दोनों पक्षों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ खेल दिखाया। नॉर्दन फुटबॉल एकेडमी की ओर से पहला गोल कप्तान हर्षित ने मैच के पहले हाफ में किया, जिससे टीम ने बढ़त बना ली। हालांकि दूसरे हाफ में हिमाचल एफसी ने शानदार वापसी करते हुए एक गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों टीमों ने जीत के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी। अंततः मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम की तरफ से निशांत कुमार मिश्रा, आदर्श (गोलकीपर), हर्षित ओझा (कप्तान), एकांश शर्मा, सत्यम, अर्णव तिवारी, अनिकेत मौर्या, सृजन सिंह, वेदांत त्रिपाठी, निखिल सिंह, प्रखर त्रिपाठी, श्रेयश , तेजस तिवारी, श्लोक सिंह, प्रदुमन, वंश, सौरभ, गौरव ने खेल में भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष, सहायक प्रशिक्षक राहुल वर्मा और मैनेजर विक्रम सिंह बिष्ट रहे।
विज्ञापन