फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sports News: Kartikeya wins gold in North Zone Shooting Championship

स्पोर्ट्स समाचार : कार्तिकेय ने नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण, प्रयागराज का बढ़ाया मान

Fri, 04 Sep 2026 09:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Sep 2026 09:16 PM IST
सार

प्रयागराज के युवा शॉटगन शूटिंग खिलाड़ी कार्तिकेय प्रताप सिंह ने जयपुर में आयोजित 45वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूथ मेन कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया।

विज्ञापन
Sports News: Kartikeya wins gold in North Zone Shooting Championship
शूटिंग रेंज। सांकेतिक चित्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के युवा शॉटगन शूटिंग खिलाड़ी कार्तिकेय प्रताप सिंह ने जयपुर में आयोजित 45वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूथ मेन कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर और सीनियर वर्ग में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर कार्तिकेय ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर प्रयागराज के युवा शॉटगन शूटिंग खिलाड़ी कार्तिकेय प्रताप सिंह ने एक बार फिर शहर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जयपुर में आयोजित 45वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में कार्तिकेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में पदक अपने नाम किए। जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


यूथ मेन कैटेगरी में जीता स्वर्ण पदक

कार्तिकेय प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यूथ मेन कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने जूनियर मेन और सीनियर मेन कैटेगरी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। खास बात यह रही कि कार्तिकेय ने अपने बेहतरीन स्कोर के दम पर **सीनियर वर्ग में भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई**। कम उम्र में सीनियर स्तर पर उनका प्रदर्शन उनकी प्रतिभा और निरंतर मेहनत को दर्शाता है।

विज्ञापन

एक साल में तीसरा पदक

कार्तिकेय की यह उपलब्धि इस वर्ष की उनकी एक और बड़ी सफलता है। एक साल के भीतर यह उनका तीसरा पदक है। लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रयागराज की पहचान को मजबूत किया है। उनकी लगातार सफलता से यह उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में कार्तिकेय भारतीय शूटिंग में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतियोगिताओं में निरंतर बेहतर प्रदर्शन उन्हें भविष्य का मजबूत खिलाड़ी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पिता ही हैं कोच, परिवार ने जताई खुशी

कार्तिकेय की सफलता पर उनके पिता, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व डइया राजवंश के सदस्य कुंवर दिवाकर प्रताप सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कार्तिकेय की सफलता के पीछे उसकी लगन, कठिन परिश्रम, धैर्य और अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उल्लेखनीय है कि कार्तिकेय को शूटिंग की प्रारंभिक शिक्षा और प्रशिक्षण देने में उनके पिता कुंवर दिवाकर प्रताप सिंह स्वयं कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

कार्तिकेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता चंद्रिका सिंह और पिता एवं कोच कुंवर दिवाकर प्रताप सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद, मार्गदर्शन और विश्वास बड़ी शक्ति होता है। मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

वीपी सिंह के परिवार से है संबंध

कार्तिकेय प्रताप सिंह का संबंध देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह (वी.पी. सिंह) के परिवार से भी है। वह वी.पी. सिंह के छोटे भाई कुंवर हरबक्स सिंह के प्रपौत्र हैं। शूटिंग के प्रति कार्तिकेय के लगाव और उनकी प्रतिभा को परिवार के संस्कारों एवं खेल के प्रति रुचि से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

शुभचिंतकों ने दी बधाई

कार्तिकेय की इस उपलब्धि पर गणेश प्रसाद मिश्र, आशुतोष महाराज जी, अंजनी त्रिपाठी, प्रत्यूष त्रिपाठी, सत्यम सिंह, रोशन सिंह, बुद्धसेन पटेल सहित परिवारजनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने कार्तिकेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि कार्तिकेय आने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर प्रयागराज, उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed