फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sports: Anshika and Aryan win title matches.

Prayagraj News: अंशिका और आर्यन ने जीते खिताबी मुकाबले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sports: Anshika and Aryan win title matches.
लूकरगंज क्लब में आयोजित निशीथ कुमार डे जिला स्तरीयटेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेता। अमर उजा - फोटो : shiv tripathi
निशि कुमार डे जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में अंशिका गुप्ता और आर्यन कुमार का दबदबा रहा। अंशिका ने अलग-अलग वर्गों में चार और आर्यन ने तीन खिताब जीते।
विज्ञापन


अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में अंशिका गुप्ता ने रिद्धि त्रिपाठी को 11-7, 11-4, 11-9 से हराया। सेमीफाइनल में दोनों खिलाड़ियों ने आरना सिंह और शालिनी देवी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में अंशिका गुप्ता ने शालिनी देवी को 11-7, 7-11, 11-2 से हराकर खिताब जीता। सेमीफाइनल में दोनों खिलाड़ियों ने इशिता रावत और शालिनी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में आर्यन कुमार ने आथर्व शर्मा को 11-8, 11-7, 11-9 से पराजित किया। सेमीफाइनल में आर्यन ने विशाल पटेल और आथर्व ने अर्पित चंद्रा को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-19 बालक वर्ग में आर्यन कुमार ने अथर्व श्रीवास्तव को 11-6, 12-10, 11-8 से हराकर खिताब जीता। पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में आर्यन कुमार ने अभि पाल को हराया। महिला एकल वर्ग में वैष्णवी भूरिया ने अंबिका गुप्ता को शिकस्त देकर एकल खिताब अपने नाम किया।

समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में अर्जुन अवार्डी व ओलंपियन अभिन्न श्याम गुप्ता, जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव डॉ. संजय मुंशी व संयुक्त सचिव एसके श्रीवास्तव, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस, अल्पना डे, प्रमोद बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed