फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   spice jet aircraft flew from allahabad

संगम नगरी से स्पाइस जेट के विमान ने भरी उड़ान

Tue, 05 Feb 2013 01:15 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Tue, 05 Feb 2013 01:15 PM IST
विज्ञापन
spice jet aircraft flew from allahabad

संगम नगरी से स्पाइसजेट की बहुप्रतीक्षित विमान सेवा सोमवार से शुरू हो गई। कम लागत वाली विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली स्पाइसजेट का यह विमान बमरौली हवाई अड्डे से रोजाना दोपहर 2.50 बजे दिल्ली के लिए मिलेगा।

विज्ञापन


दोपहर में विमान सेवा शुरू होने से महाकुंभ में पहुंचने वाले पर्यटकों को आने-जाने में सहूलियत होगी। जेट ने दावा किया है कि राष्ट्रीय नेटवर्क में इलाहाबाद को शामिल किए जाने से उत्तर भारत में कंपनी की सेवा का विस्तार हुआ है।
विज्ञापन


दिल्ली से पहले दिन इलाहाबाद के लिए 70 यात्रियों को लेकर स्पाइसजेट का 78 सीटर विमान दोपहर 1.35 बजे बमरौली हवाई अड्डे पर पहुंचा। पहली फ्लाइट का वॉटर गन से स्वागत किया गया। वापसी में भी कंपनी को 61 यात्री मिले। पहले ही दिन यात्रियों की यह संख्या अच्छी मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट एवं हेड ग्राउंड सर्विस कमल हिंगोरानी ने पहले दिन सेवा का उद्घाटन किया। दावा किया कि इस विमान के जरिए चेन्नई, मुंबई, पुणे, औरंगाबाद और बंगलुरु से इलाहाबाद जुड़ गया है। इससे दक्षिण भारत से महाकुंभ में पहुंचने वालों को सुविधा होगी। इसके साथ ही स्पाइसजेट नेटवर्क का देश के 34 शहरों और तीन अंतरराष्ट्रीय शहरों तक विस्तार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed