फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Speeding truck overturns on Kanpur highway driver and helper survive

Prayagraj News: कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक पलटा, चालक और खलासी बचे

Mon, 19 Oct 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 19 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Speeding truck overturns on Kanpur highway driver and helper survive
मंसूराबाद के पूरेनक्कू में कानपुर नेशनल हाईवे पर पलटा ट्रक और बिखरा सामान।
कानपुर हाईवे के कोखराज हंडिया बाईपास पर रविवार दोपहर मंसूराबाद के पूरेनक्कू गांव के सामने टाइल्स लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग और पुलिया से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने राहत कार्य शुरू कर हाईवे पर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

रविवार शाम चार बजे ट्रक गुजरात से टाइल्स लादकर कोलकाता जा रहा था। नवाबगंज टोल प्लाजा से करीब तीन किलोमीटर पहले पूरेनक्कू गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग और पुलिया से टकरा गया और पलट गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि ट्रक चालक तारिक पुत्र आमीन, निवासी ठेकड़ा, थाना व तहसील अलवर, सुरक्षित बच गया। खलासी के भी बाल-बाल बचने की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज की सीसी टीम-1 के प्रभारी उपनिरीक्षक रजनेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एनएचएआई की टीम की मदद से ट्रक को सड़क के एक तरफ कराया गया। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को अचानक नींद आने से दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed