फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Speeding truck hits bus full of pilgrims, 11 devotees injured, condition of five critical

प्रयागराज : तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों से भरी बस में मारी टक्कर, 11 श्रद्धालु घायल, पांच की हालत नाजुक

Sat, 27 Jan 2024 05:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 05:21 PM IST
सार

तीर्थाटन के लिए निकली बस में हंडिया के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में कुल 40 लोग सवार थे। 11 श्रद्धालुओं को चोटे आई हैं। इसमें पांच की हालत नाजुक बनी है। तीर्थयात्री अयोध्या और काशी भ्रमण के बाद प्रयागराज आ रहे थे। 

विज्ञापन
Speeding truck hits bus full of pilgrims, 11 devotees injured, condition of five critical
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंडिया में तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों से भरी बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमें पांच को गंभीर चोटे आई हैं। सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख उन्हें एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन



श्रद्धालुओं की एक बस महाराष्ट्र से 40 तीर्थयात्रियों को लेकर तीर्थाटन के लिए निकली थी। पशुपति नाथ, अयोध्या, गंगासागर और काशी में दर्शन पूजन और भ्रमण के बाद बस श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज आ रही थी। शनिवार को हंडिया में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस में सवार श्रद्धालु घायल हो गए। 11 लोगों को ज्यादा चोट आने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed