फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Speeding bike collides with tractor trolley, two intermediate students seriously injured

प्रयागराज : तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, इंटरमीडिए के दो छात्र गंभीर रूप से घायल

Wed, 08 Nov 2023 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Nov 2023 03:25 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवा नारायणपुर कुंडा निवासी रुद्रराज यादव (18) पुत्र अनिल कुमार यादव और मोसिम (18) पुत्र गुलफाम प्रयाग पब्लिक स्कूल झरहा लालगोपालगंज में इंटरमीडिएट के छात्र थे।

विज्ञापन
Speeding bike collides with tractor trolley, two intermediate students seriously injured
हादसे में घायल छात्र को अस्पताल में लेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज पुलिस बूथ के पास ट्रैक्टर के अचानक ब्रेक मारने के कारण पीछे चल रही बाइक अचानक ट्रॉली में घुस गई। बाइक पर सवार इंटरमीडिएट के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 

प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवा नारायणपुर कुंडा निवासी रुद्रराज यादव (18) पुत्र अनिल कुमार यादव और मोसिम (18) पुत्र गुलफाम प्रयाग पब्लिक स्कूल झरहा लालगोपालगंज में इंटरमीडिएट के छात्र थे। बुधवार को दोपहर दोनों पल्सर पर सवार होकर स्कूल से घर लौट थे। इनके आगे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली चल रही थी। बाइक सवारों ने कई बार ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे तेज रफ्तार बाइक ट्रॉली में घुस गई। हादसे में दोनों छात्रों को सिर में गंभीर चोटे आईं और वह असंतुलित होकर गिर पड़े। 

विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने आनन फानन दोनों स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोटे देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार केब बाद दोनों को प्रयागराज रेफर दिया। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। दूसरी तरफ लालगोपालगंज इलाके के ही लखनऊ रोड पर कठौआ पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इन दोनों को भी प्रयागराज रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed