फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Special train will run for Gandhidham and Supaul via Prayagraj, timetable released by Railways

High Court : गांधीधाम और सुपौल के लिए प्रयागराज होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Fri, 17 Apr 2026 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Apr 2026 01:33 PM IST
सार

रेलवे प्रशासन ने गुजरात के गांधीधाम और बिहार के सुपौल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। दोनों ही ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलेंगी।

विज्ञापन
Special train will run for Gandhidham and Supaul via Prayagraj, timetable released by Railways
ट्रेन

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने गुजरात के गांधीधाम और बिहार के सुपौल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। दोनों ही ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलेंगी। गांधीधाम से मालदा टाउन के लिए गाड़ी संख्या 09463 का संचालन 19 अप्रैल की दोपहर 12:30 बजे होगा।

विज्ञापन


पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी रुकते हुए प्रयागराज जंक्शन पर इसका आगमन 20 अप्रैल की शाम 4:30 बजे और रवानगी 4:40 बजे होगी। यहां से पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, पटना आदि रेलवे स्टेशन रुकते हुए ट्रेन 21 अप्रैल की सुबह 9:10 बजे मालदा टाउन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


वापसी में मालदा टाउन से गाड़ी संख्या 09464 की रवानगी मंगलवार 21 अप्रैल की शाम 5:35 बजे होगी जो 22 अप्रैल की सुबह 11:00-11:10 बजे प्रयागराज जंक्शन और 23 अप्रैल की दोपहर 3:30 बजे गांधीधाम पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नई दिल्ली से सुपौल के लिए 04072 का संचालन 17 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर रोज रात 9:35 बजे होगा। गाजियाबाद, अलीगढ़, इटावा आदि स्टेशन रुकते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 11:50-11.55 बजे प्रयागराज जंक्शन और उसके अगले दिन सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी। वहीं, सुपौल से 04071 की रवानगी 18 अप्रैल से 16 जुलाई के मध्य सुबह 7:45 बजे होगी जो रात 1:35-1:45 बजे प्रयागराज जंक्शन और दोपहर तीन बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed