कुंभ मेले में बनाया गया खास बैंक, परेशान श्रद्धालुओं की ऐसे हो रही मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम नगरी में कुंभ का आगाज हो चुका है। 15 तारीख को अखाड़ों के संतों ने शाही स्नान किया, इसी के साथ ही 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने भी डुबकी लगाई और मेले का लुत्फ उठाया। प्रशासन की बेहतर व्यवस्था से श्रद्धालु काफी खुश नजर आए।
इस बार प्रशासन ने भी कुछ खास इंतजाम किए हैं। कुंभ मेले में आने के लिए शटल बसें श्रद्धालुओं के लिए बस अड्डे से लेकर कुंभ मेले तक चलाई गई है, वहीं कुछ विशेष ट्रेनों को भी कुंभ में श्रद्धालुओं को पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई। दरअसल यह कुंभ कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहा है, जो लोग कुंभ में स्नान के लिए नहीं आ पाए उन्होंने टेलीविजन फेसबुक और यूट्यूब के जरिए शाही स्नान का पूरा आनंद उठाया।
इस बार कुंभ कुछ अलग ही अंदाज में था, 3200 हेक्टेयर की भूमि में कुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है। कुंभ को भारतीय संस्कृत का महापर्व कहा जाता है, इस पर्व पर स्ना- दान, ज्ञान मंथन के साथ ही अमृत की प्राप्ति की बात भी कही जाती है। कुंभ का बौद्धिक पौराणिक ज्योतिषीय के साथ साथ वैज्ञानिक आधार भी है। कुंभ का वर्णन वेदो में भी मिलता है। कुंभ का महत्व ना केवल भारत में बल्कि विश्व में भी है, यही कारण है कि यहां विदेशी पर्यटक भी अपना डेरा डाले हुए हैं और विदेशी पर्यटक हमारी संस्कृत में रचने बसने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं शाम को 6:00 बजे गंगा आरती के समय विदेशी पर्यटक आरती का आनंद ले रहे हैं।
मेले में बनाया गया है एक विशेष बैंक
कुंभ मेले में एक खास और विशेष बैंक बनाया गया है। जो श्रद्धालुओं के लिए वाकई में जरूरतमंद व्यवस्था है। इस बैंक में देश विदेश से आये हुए श्रद्धालुओ को फंड के लिए किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
बैंक में खासतौर पर विदेशी पर्यटकों के लिए विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बदलने की व्यवस्था की गई है, वहीं इस कुंभ की भीड़ में अगर किसी का एटीएम और पैसा कहीं गिर जाता है तो उसके लिए भी आपातकालीन व्यवस्था की गई है। वह बैंक में आकर अपना बैंक खाता बता कर पैसा प्राप्त कर सकता है।
श्रद्धालुओं ने बताया कि उनका एटीएम और पैसा कहीं गिर गया था, इस दौरान उनको पता चला कि मेले में एक बैंक खुला है। जब हम बैंक में पहुंचे तो कर्मचारियों ने हमारी तुरंत मदद की।