फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Spai chanted " Let uncle , SP Save '

सपाई बोले ‘चाचा को निकालो, सपा को बचाओ’

Sun, 18 Sep 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 18 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Spai chanted " Let uncle , SP Save '
allahabad
इलाहाबाद(ब्यूरो)। मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव को सपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाये जाने से खफा पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर एकत्र हुए सपाइयों ने अखिलेश को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर सवा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र यादव के नेतृत्व में भी सपाइयों ने बालसन चौराहा स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष ‘चाचा को निकालो, सपा बचाओ पुन: अखिलेश को अध्यक्ष बनाओ’ लिखी तख्ती लेकर धरने पर बैठे।
विज्ञापन

यहां मुलायम सिंह यादव से मांग की गई कि यूपी के नौजवान चाहते हैं कि अखिलेश यादव ही सपा के प्रदेश अध्यक्ष रहें। अगर 24 घंटे के अंदर मांग पूरी न की गई तो युवा सपाई सड़क पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में अरुण गुप्ता, अनुराग सहगल, दीपक यादव, राहुल यादव, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे। उधर सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर भी समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर आवाज बुलंद की। इस दौरान जांटी यादव, रंजीत यादव, राघवेंद्र यादव, विजय यादव, प्रमिल यादव, अरविंद, अविनाश, देव बोस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed