{"_id":"5f62674a8ebc3e9aed244d9c","slug":"sp-workers-organise-cycle-rally-raising-unemployment-issues-city-desk-news-ald2864936151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बेरोजगारी के मुद्दे पर सपाइयों ने गांव-गांव दौड़ाई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बेरोजगारी के मुद्दे पर सपाइयों ने गांव-गांव दौड़ाई साइकिल
Thu, 17 Sep 2020 07:12 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। साइकिल से गांव-गांव पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ग्रामीणों के सामने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने अन्य नीतियों को लेकर भी सरकार पर हमले बोले और लोगों के बीच अपनी बात रखी।
देवेंद्र यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे पर बुधवार को विरोध दिवस मनाया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री ने रोजगार देने का वादा किया था लेकिन युवाओं का भविष्य संकट में है। फूलपूर विधान सभा क्षेत्र के कोटवा, ककरा, छिबैया, मलखानपुर, जमुनीपुर आदि गांवों में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को सपा की नीतियों से भी अवगत कराया। साइकिल यात्रा में रणधीर सिंह, मयंक यादव, संदीप यादव, अखिलेश गुप्ता, राघवेंद्र यादव, विकास समाजवादी, मिथुन गुप्ता, अंगद यादव, प्रत्युष यादव, बेली सिंह, प्रकाश यादव आदि शामिल रहे।
निजीकरण, संविदा पर भर्ती का विरोध
प्रयागराज। जन जागरण समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने बुधवार को विकास भवन में सरकार की नीतियों के प्रति विरोध दर्ज कराया। विकास भवन स्थित कई विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण, नई भर्ती संविदा पर किए जाने, 50 वर्ष से अधिक आयु पर जबरदस्ती रिटायर किए जाने के निर्णय का तीव्र विरोध किया। उन्होंने घूमघूमकर अन्य कर्मचारियों को भी जागरूक किया।