{"_id":"6a6672a674e669a78b0d5828","slug":"sp-will-return-to-saifai-in-2027-action-will-be-taken-if-there-is-any-disruption-to-the-kanwar-yatra-keshav-allahabad-news-c-3-1-ald1024-937642-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"2027 में सपा फिर जाएगी सैफई, कावंड़ यात्रा में की गड़बड़ी तो होगी कार्रवाई : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2027 में सपा फिर जाएगी सैफई, कावंड़ यात्रा में की गड़बड़ी तो होगी कार्रवाई : केशव
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि सावन मास में कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने या गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, हर त्योहार और पर्व पूरी तरह सकुशल संपन्न हुआ है।
तीन दिवसीय प्रवास पर प्रयागराज पहुंचे केशव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी वापस सैफई पहुंच जाएगी।
प्रदेश में प्रदर्शन के दौरान हुई अराजकता के मुद्दे पर कहा कि सरकार छात्रों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है, लेकिन यदि किसी अराजक तत्व ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है तो उसके खिलाफ कानून का डंडा चलेगा।
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर उपमुख्यमंत्री ने देश के वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, पवन श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता विवेक मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा मौजूद रहे। डिप्टी सीएम झूंसी में पूर्व पार्षद रामबाबू केसरवानी, ग्राम प्रधान द्वारिका मौर्य के आवास पर भी पहुंचे।