{"_id":"663b0fe6d39ed70a69008157","slug":"sp-s-pda-formula-will-remove-bjp-from-power-fighting-elections-on-the-issue-of-farmers-and-poor-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामलाल बोले : सपा का पीडीए फार्मूला भाजपा को सत्ता से करेगा दूर, किसान और गरीब के मुद्दे पर लड़ रहे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामलाल बोले : सपा का पीडीए फार्मूला भाजपा को सत्ता से करेगा दूर, किसान और गरीब के मुद्दे पर लड़ रहे चुनाव
Wed, 08 May 2024 11:08 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 08 May 2024 11:08 AM IST
सार
जॉर्ज टाउन स्थित जिला कार्यालय में पार्टी नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को एम मएसपी, महिलाओं की सुरक्षा, पुरानी पेंशन, किसानों की कर्ज माफ़ी, गरीबों को निःशुल्क इलाज जैसे मुद्दों को लेकर ही इंडिया गठबंधन चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर नए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे श्याम लाल पाल का पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। यहां उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित ,अल्पसंख्यक) की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से दूर करेगा।
विज्ञापन
जॉर्ज टाउन स्थित जिला कार्यालय में पार्टी नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को एम मएसपी, महिलाओं की सुरक्षा, पुरानी पेंशन, किसानों की कर्ज माफ़ी, गरीबों को निःशुल्क इलाज जैसे मुद्दों को लेकर ही इंडिया गठबंधन चुनाव मैदान में है। वहीं भाजपा और उसका एनडीए गठबंधन मंदिर मस्जिद, हिन्दू मुसलमान में अटका हुआ है। उसे देश के आम आदमी की मूलभूत समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पीडी पार्क स्थित डॉ लोहिया एवं हाईकोर्ट चौराहे स्थित डॉ अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करने के बाद सीधे कन्नौज जिले के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, विधायक गण विजमा यादव, गीता शास्त्री, संदीप पटेल, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, राष्ट्रीय महासचिव मयंक श्रीवास्तव, पंधारी यादव, कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह, पूर्व विधायक गण जोखूलाल यादव, आकाश यादव, दान बहादुर मधुर, बासुदेव यादव, राधेश्याम पटेल, सत्यवीर मुन्ना,डॉ राजेश, दूधनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन