फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP preparations intensified for Akhilesh Yadav Vijay Rath Yatra

अखिलेश यादव के विजय रथ यात्रा की सपा ने तेज की तैयारी

Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
SP preparations intensified for Akhilesh Yadav Vijay Rath Yatra
अखिलेश यादव के विजय रथ यात्रा की सपा ने तेज की तैयारी
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा के आगमन की पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है। इस संबंध में सपा और उसके सहयोगी दलों के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में विजय रथ यात्रा के स्वागत, जनसभा स्थल आदि पर चर्चा हुई। बताया गया कि यह यात्रा चार या पांच जनवरी को प्रयागराज में आ सकती है। यात्रा को लेकर कहा गया कि प्रयास किया जाएगा कि इसमें शहर के साथ ग्रामीण इलाकों को भी जोड़ा जाए। ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।
बैठक में यात्रा के संभावित रूट पर चर्चा हुई। तय हुआ कि यात्रा सर्किट हाउस से इंदिरा गांधी मूर्ति चौराहा, साईं मंदिर, एजी ऑफिस, हाईकोर्ट, नगर निगम, सिविल लाइंस, एकलव्य चौराहा, पानी की टंकी, डीएसए ग्राउंड, रेलवे स्टेशन, खुल्दाबाद चौराहा, बड़ा ताजिया, शौकत अली रोड, अतरसुइया गोल पार्क, खत्री पाठशाला, बलुआघाट चौराहा, कटघर चौराहा, ईसीसी कालेज गेट, के पी जायसवाल, आर्यकन्या कालेज, कोठापार्चा चौराहा, बाई का बाग चौराहा, क्रास्थवेट चौराहा, बैरहना, नया यमुना पुल नैनी तक जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा शांतिपुरम फाफामऊ चौराहे से तेलियरगंज ,बेली होते हुए ट्रैफिक चौराहा ,राजापुर मंदिर चौराहा, अशोक नगर होते हुए सर्किट हाउस लाने के रोडमैप पर भी चर्चा हुई। गंगापार और यमुनापार की विधानसभाओं में भी विजय रथ यात्रा के संदर्भ में रोड मैप तैयार किया गया। संभावित जनसभा स्थल के लिए शांतिपुरम चौराहा, पत्थर गिरिजा, रेलवे स्टेशन के पास, अटाला चौराहा, नैनी लेप्रीसी चौराहा को तय किया गया। महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रोटोकॉल मिलने के बाद फाइनल कार्यक्रम जारी होगा। बैठक में रविंद्र यादव, महेंद्र निषाद, महबूब उस्मानी, बब्बन दुबे, शाहिद प्रधान, मंजू यादव, नमिता दास, जय भारत यादव, मो. अस्करी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed