फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP MPs and MLAs clash with police over flyovers inauguration

फ्लाईओवर उद्घाटन को लेकर पुलिस से भिड़े सपा सांसद और विधायक

Mon, 01 Oct 2018 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 01 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
SP MPs and MLAs clash with police over flyovers inauguration
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नवनिर्मित रामपुर-करछना फ्लाई ओवर का उद्घाटन करने जा रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह, विधायक उज्ज्वल रमण सिंह को पुलिस ने रामपुर तिराहे के पास रोक दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों से खींचतान एवं धक्का मुक्की की और बैरीकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद कुं. रेवती रमण व उज्जवल समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही गिरफ्तारी दी, जिनको बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


एलान के मुताबिक सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद कुं. रेवती रमण सिंह, उनके पुत्र व विधायक करछना उज्ज्वल रमण सिंह, एवं सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव अपने समर्थकों के साथ रविवार को फ्लाईओवर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। रविवार सुबह से रामपुर तिराहे से लेकर फ्लाई ओवर के दोनों तरफ तक तगड़ी बैरीकेडिंग कर दी गई थी। उससे कुछ दूर पर बृजमंगल सिंह इंटर कालेज के सामने सपाइयों ने पहले सुबह दस बजे से सभा शुरू की, जो करीब 12.30 बजे तक चली। उसके बाद सांसद फ्लाई ओवर का उद्घाटन करने के लिए चल दिए। पुलिस बल ने रामपुर तिराहे के पास सभी को रोक दिया। जाने के जिद में अड़े  सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़ने का कई बार प्रयास किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन और सपाइयों के बीच जमकर नोकझोंक व धक्कामुक्की भी हुई। एसपी यमुनापार दीपेंद्र चौधरी व सीओ रत्नेश सिंह ने सपाइयों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था। करीब एक घंटे बाद वार्ता हुई। उसके बाद सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह, विधायक उज्ज्वल रमण सिंह, जिलाध्यक्ष, अफजल खां, सोनू यादव, संदीप यादव, राजू सिंह, अजीत यादव, नेहा यादव, आकाश यादव समेत समेत कई सपाइयों ने गिरफ्तारी दी, बाद में सभी को छोड़ दिया गया। मौके पर एडीएम जीएल मिश्रा, उपजिलाधिकारी अर्पित गुप्ता, सीओ करछना रत्नेश सिंह, नैनी, औद्यौगिक क्षेत्र, करछना, मेजा की पुलिस फोर्स व एक कंपनी पीएसी अलर्ट मोड पर रही।
विज्ञापन


.......................................................................
वज्र वाहन का शीशा तोड़ा, एसपीआरए के चालक को पीटा
नैनी (ब्यूरो)। नोकझोंक के दौरान एसपीआरए के चालक सुरेंद्र सिंह से वहां मौजूद लोगों से हाथापाई हो गई। सिपाही चालक वज्र वाहन हटा रहा था, उसी दौरान वहां पहुंचे एक सपाई ने वज्र वाहन के शीशे पर मुक्का मार दिया, जिससे वाहन का शीशा टूट गया। चालक ने मना किया तो गाली गलौज करने लगा। चालक सुरेंद्र सिंह बाहर निकले तो सपा समर्थकों ने उन पर हाथ छोड़ दिया। जब अन्य सिपाही उन्हें बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे उनका पैर गड्ढे में पड़ा और वह गिर गए। कई सपा कार्यकर्ता रामपुर तिराहे पर बना पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर इस पार आ गये थे, लेकिन सांसद के समझाने पर लोग शांत हुए। मामला किसी प्रकार मामला बिगड़ते-बिगड़ते बचा और पुलिस ने राहत की सांस  ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed