{"_id":"6a8845c07f4d24d0f50cfbe6","slug":"sp-mp-afzal-ansari-wife-attached-bungalow-released-lucknow-property-had-been-attached-under-the-gangsters-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : सपा सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी का कुर्क बंगला हुआ मुक्त, गैंगस्टर के तहत कुर्क हुआ था लखनऊ का बंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : सपा सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी का कुर्क बंगला हुआ मुक्त, गैंगस्टर के तहत कुर्क हुआ था लखनऊ का बंगल
Fri, 21 Aug 2026 06:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:04 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर गाजीपुर के डीएम ने सपा सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क लखनऊ के डालीबाग स्थित बंगले को मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
अफजाल अंसारी, सपा सांसद गाजीपुर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर गाजीपुर के डीएम ने सपा सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क लखनऊ के डालीबाग स्थित बंगले को मुक्त कर दिया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2.46 करोड़ रुपये बताई गई है। यह जानकारी राज्य सरकार के अधिवक्ता ने फरहत अंसारी की ओर से दाखिल याचिका की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति जेके उपाध्याय की खंडपीठ को दिया। इस पर कोर्ट ने फरहत की याचिका को अर्थहीन मानते हुए निस्तारित कर दिया।
विज्ञापन
फरहत के डालीबाग स्थित बंगले को गाजीपुर के तत्कालीन डीएम ने 23 अक्तूबर 2022 को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया था। फरहत की ओर से संपत्ति मुक्त कराने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई थी। याचिका में कहा गया था कि गाजीपुर की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने सात अप्रैल 2025 को कुर्क संपत्ति को रिलीज करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद उसका अनुपालन नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन