{"_id":"60dace768ebc3ebb6750af1b","slug":"sp-mlc-arrested-in-prayagraj-with-40-lakh-rupees-police-seized-all-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: 40 लाख रुपयों के साथ पकड़े गए सपा एमएलसी, नहीं दे सके पैसों का हिसाब, पुलिस ने जब्त की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: 40 लाख रुपयों के साथ पकड़े गए सपा एमएलसी, नहीं दे सके पैसों का हिसाब, पुलिस ने जब्त की रकम
Tue, 29 Jun 2021 01:10 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:10 PM IST
सार
बरामद रुपयों का हिसाब वह नहीं दे सके। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें, एक साथी और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। आशंका जताई जा रही है कि जिला पंचायत सदस्यों की खरीद-फरोख्त के लिए रकम लाई गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सपा एमएलसी मान सिंह 40 लाख रुपयों के साथ मंगलवार को पकड़े गए। पुलिस ने उन्हें मेजा स्थित पहलवान ढाबे से देर रात तब गिरफ्तार किया जब वह किसी से मिलने पहुंचे थे। बरामद रुपयों का हिसाब वह नहीं दे सके। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें, एक साथी और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया जहां संबंधित धाराओं में मुकदमा लिखकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जमानती धारा का मामला होने के कारण उन्हें सुबह मुचलके पर छोड़ दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि जिला पंचायत सदस्यों की खरीद-फरोख्त के लिए रकम लाई गई थी।
विज्ञापन
उधर एमएलसी की गिरफ्तारी की जानकारी पर सुबह बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता थाने में जुट गए। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित का कहना है कि एमएलसी के कब्जे से बरामद रकम जब्त कर ली गई है। साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। जिसमें मौके से पकड़े गए उनके साथी संजय यादव और ड्राइवर को भी आरोपी बनाया गया है। मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन