फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP Leaders met the girl admitted in SRN, demand for treatment in private hospital

एसआरएन में भर्ती युवती से मिले सपाई, प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने की मांग 

Thu, 03 Jun 2021 10:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Jun 2021 10:03 PM IST
सार

  • सपा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव ने  एडीएम सिटी से कहा कि पीड़िता की सुरक्षा व्यवस्था की जाए दुरुस्त 

विज्ञापन
SP Leaders met the girl admitted in SRN, demand for treatment in private hospital
srn hospital - फोटो : prayagraj

विस्तार

स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल  में ऑपरेशन के दौरान एक युवक द्वारा अपनी बहन से दुष्कर्म का आरोप लगाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। युवक की शिकायत सामने आने के बाद मेडिकल कालेज के प्राचार्य द्वारा इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बना देने के बाद समाजवादी के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव ने पार्टी नेताओं के साथ युवती से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान सपा नेताओं ने युवती के घरवालों से पूरे वाकये की जानकारी ली। सारी बात सुनने के बाद सपाइयों ने  इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच करवाने की मांग की। सपा का प्रतिनिधिमंडल बाद में कलेक्ट्रेट भी गया। संदीप यादव ने बताया कि वहां एडीएम सिटी से उनकी मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान पीड़ित युवती का इलाज किसी प्राइवेट अस्पताल में कराने के साथ उसकी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन


कहा गया कि युवती का मेडिकल बाहर के चिकित्सकों द्वारा करवाया जाए। इस बीच सपाइयों ने पीड़िता के भाई द्वारा बनाए गए वीडियो का भी अवलोकन किया। इस वीडियो में मिर्जापुर निवासी पीड़िता के भाई ने खुद की और अपनी बहन की सुरक्षा करने की मांग सीएम योगी से की।  वीडियो में युवक द्वारा यह भी कहा गया है कि उसकी बहन ने लिखकर दिया था उसके साथ गंदा काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed