{"_id":"65ded7683c5f5241800ba39b","slug":"sp-leader-rewati-raman-said-socialist-leaders-are-keeping-distance-from-akhilesh-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता रेवती रमण बोले : अखिलेश के व्यवहार से दूरी बना रहे समाजवादी नेता, किसी की नहीं सुनते पूर्व सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता रेवती रमण बोले : अखिलेश के व्यवहार से दूरी बना रहे समाजवादी नेता, किसी की नहीं सुनते पूर्व सीएम
Wed, 28 Feb 2024 12:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:19 PM IST
सार
मुलायम सिंह यादव के साथ सपा को आगे बढ़ाने वाले पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव सपा के नेताओं को एकजुट नहीं रख पा रहे हैं। उनकी संवादहीनता और व्यवहार से तमाम नेता पार्टी से दूरी बना रहे हैं। इलाहाबाद से दो बार सांसद और करछना से सात बार विधायक रहे रेवती रमण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव किसी की नहीं सुनते। वह मन की कर रहे हैं।
विज्ञापन
कुंवर रेवती रमण सिंह, पूर्व सांसद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा चुनाव में सपा के सात विधायकों के क्राॅस वोटिंग के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व महासचिव रेवती रमण सिंह ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को कटघरे में खड़ा किया है। रेवती ने कहा कि अखिलेश के व्यवहार से पार्टी के तमाम नेता उनसे दूरी बना रहे हैं। उनकी खुद अखिलेश यादव से ढाई वर्ष से बातचीत नहीं हुई है।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव के साथ सपा को आगे बढ़ाने वाले पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव सपा के नेताओं को एकजुट नहीं रख पा रहे हैं। उनकी संवादहीनता और व्यवहार से तमाम नेता पार्टी से दूरी बना रहे हैं। इलाहाबाद से दो बार सांसद और करछना से सात बार विधायक रहे रेवती रमण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव किसी की नहीं सुनते। वह मन की कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, अखिलेश दूसरे दलों से गठबंधन करते हैं, लेकिन अपनी पार्टी के नेताओं को नहीं संभाल पा रहे। तमाम नेता दूसरे दलों में जा रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में भी नतीजा दिख गया। रेवती ने दावा किया कि वह अखिलेश यादव को अपने बच्चे की तरह मानते हैं, लेकिन उन्होंने ढाई साल से बात तक नहीं की है। कहा, मुलायम सिंह यादव के साथ मैंने सपा को बढ़ाने में खून पसीना लगाया है।
गठबंधन में इलाहाबाद सीट कांग्रेस को सौंपे जाने के सवाल पर रेवती ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि कांग्रेस ने फूलपुर सीट मांगी थी, लेकिन अखिलेश ने इलाहाबाद संसदीय सीट कांग्रेस को दे दी। कहा, अखिलेश को इस बारे में मुझसे बात जरूर करनी चाहिए थी। भाजपा या कहीं और जाने के बारे में पूछने पर रेवती ने कहा, बेहतर विकल्प मिला तो देखेंगे।