फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP leader Ramsagar Yadav arrested in case of viral video of obscene act with women

Prayagraj: अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में सपा नेता गिरफ्तार, महिलाओं संग 'गंदी बात' करते दिखे रामसागर

Tue, 03 Jun 2025 03:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 03 Jun 2025 03:15 AM IST
सार

मेजा पुलिस ने आईटी एक्ट व सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहीं दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
SP leader Ramsagar Yadav arrested in case of viral video of obscene act with women
प्रयागराज में सपा नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महिला से अश्लील कृत्य करने का वीडियो वायरल होने के मामले में सोमवार को एफआईआर दर्ज कर आरोपी सपा नेता रामसागर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। जमानती धाराएं होने के चलते उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई।इससे पहले मेजा पुलिस ने आईटी एक्ट व सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहीं दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

मामले में रिपोर्ट अनिल कुमार पांडेय चौकी प्रभारी सिरसा की तहरीर पर दर्ज की गई। तहरीर में उन्होंने बताया कि एक जून को एक एक्स हैंडल से महिला के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल हुआ। इसका संज्ञान लेकर जानकारी जुटाई गई तो यह व्यक्ति रामसागर यादव उर्फ मुखिया निवासी लोहरी उपरोड़ा सिरसा पाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वीडियो में रामसागर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। वीडियो में दिखने वाली महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि सात साल से कम की सजा से संबंधित धाराओं में मुकदमा होने के चलते आरोपी को थाने से ही जमानत दे दी गई। वीडियो में दिख रहीं महिलाओं के बारे में पता लगाया जा रहा है। उनका बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

उनका यह भी कहना है कि अश्लील वीडियो का प्रसारण करना भी गलत है और ऐसे में संबंधित एक्स यूजर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस मामले में आरोपी सपा नेता ने कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। वीडियो फर्जी है। वह ऐसी किसी भी जगह पर नहीं गए। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP: डेढ़ साल से नहीं हो रहा था बच्चा, पति ने तांत्रिक को सौंप दी घरवाली; नशे की दवा देकर उसने किसी और को परोसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed