फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP leader goes on a hunger strike over the failure to repair the road

Prayagraj News: सड़क की मरम्मत न होने पर सपा नेता भूख हड़ताल पर बैठे

Thu, 01 Oct 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 01 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
SP leader goes on a hunger strike over the failure to repair the road
जगतपुर फोटो। क्षेत्र के मोहम्मदाबाद बाजार में गड्ढा युक्त सड़क की मरम्मत के लिए भूख हड़ताल पर ब - फोटो : संगठन
मदारीपुर से मोहम्मदाबाद बाजार जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में बदल गया है। इसकी मरम्मत के लिए कई बार ध्यान दिलाया गया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सपा नेता अवधेश नारायण यादव बुधवार को स्थानीय लोगों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने मोहम्मदाबाद बाजार में पानी से भरे गड्ढे युक्त सड़क पर यह विरोध जताया। अवधेश नारायण यादव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के प्रति घोर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

इस दौरान राहुल प्रियंका गांधी सेना के महासचिव कमर रिजवी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क के गड्ढे में बैठकर विरोध जताया। रिजवी ने कहा कि प्रदेश सरकार में व्यवस्था नहीं है और अधिकारी बेमन हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10:00 बजे से चल रही भूख हड़ताल को तहसीलदार हंडिया विनय कुमार बरनवाल ने शाम 5:30 बजे भूख हड़ताल को समाप्त कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिन में गिट्टी गिरवाकर मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। सूचना पर उतरांव पुलिस भी मौके पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed