फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sp lader amar Nathan maurya run to Nagar Nigam employees demolition wall

Prayagraj: सपा नेता अमरनाथ मौर्य ने राइफल लेकर नगर निगमकर्मियों को खदेड़ा, एफआईआर दर्ज

Wed, 21 Aug 2024 12:47 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 12:47 PM IST
सार

घटना दोपहर ढाई बजे के करीब हुई। यहां स्थित विवेकानंद पार्क से निगम की टीम अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी। टीम ने जेसीबी चलवाकर पार्क में पड़े मलबे को हटवाया। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व सपा प्रत्याशी अपने समर्थकों संग पहुंच गए और निगमकर्मियों से उलझ गए।

विज्ञापन
Sp lader amar Nathan maurya run to Nagar Nigam employees demolition wall
Prayagraj - फोटो : Amar ujala

विस्तार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम नगर में पार्क से अवैध कब्जा हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से झड़प की गई। आरोप है कि फूलपुर लोकसभा सीट से पूर्व सपा प्रत्याशी रहे अमरनाथ मौर्य ने निगम अफसरों को राइफल लेकर खदेड़ा। इस मामले में देर रात उनके व उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उधर पूर्व सपा प्रत्याशी ने आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन










 

घटना दोपहर ढाई बजे के करीब हुई। यहां स्थित विवेकानंद पार्क से निगम की टीम अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी। टीम ने जेसीबी चलवाकर पार्क में पड़े मलबे को हटवाया। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व सपा प्रत्याशी अपने समर्थकों संग पहुंच गए और निगमकर्मियों से उलझ गए। अफसर जाने लगे तो उन्हें राइफल लेकर खदेड़ लिया। देर रात इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन


उधर पार्क से अवैध कब्जा हटाए जाने को लेकर लंबे समय से आंदोलित रहे भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली तो उन्होंने पार्क में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि उन्हाेंने मंगलवार को हुई घटना की शिकायत सीएम, डीजीपी, पुलिस आयुक्त से ट्विटर के माध्यम से की है। धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि चौकी प्रभारी नीवा कुलदीप उपाध्याय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता बोले

नगर निगम की टीम ने मेरी दीवार गिरा दी जाे पूरी तरह से वैध थी। साथ ही ईंट भी कब्जे में ले ली। इसी का मैंने विरोध किया। इसकी शिकायत भी मैंंने थाने में की, जिसके बाद थाना प्रभारी के कहने पर निगम की टीम ने ईंट वापस कर दी। जहां तक राइफल लेकर आने की बात है तो रक्षाबंधन के चलते मेरे सुरक्षाकर्मी छुट्टी पर हैं, ऐेसे में मैं खुद अपने साथ शस्त्र लेकर चलता हूं। किसी को खदेड़ने के आरोप गलत हैं। - अमरनाथ मौर्य, पूर्व सपा प्रत्याशी फूलपुर लोकसभा सीट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed