फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP-Congress and AAP incited vandalism during the student protest: Keshav

सपा-कांग्रेस और आप ने छात्र आंदोलन में की तोड़फोड़ : केशव

Wed, 29 Jul 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 29 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
SP-Congress and AAP incited vandalism during the student protest: Keshav
मेजा के सिड़खिडी़ में भाजपा के कार्यकर्ता बैठक और चौपाल के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों
2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को यहां की जनता सैफई भेज देगी। विधानसभा चुनाव में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। यह बातें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सिड़खिड़ी के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता बैठक और चौपाल में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन में सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गुंडों ने तोड़फोड़ की। छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाई गई। सरकार के निशाने पर नकल माफिया, भूमाफिया हैं। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले नौकरी के लिए विज्ञप्ति बाद में निकलती थी और वसूली पहले शुरू कर दी जाती थी। मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ न्याय नहीं हो पाता था, लेकिन जबसे भाजपा सरकार बनी है, तब से पारदर्शिता से परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक भाजपा के यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने अतिथियों का आभार जताया। वहीं, लोक गायक तिवारी बंधु ने गीतों की प्रस्तुत देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। मौके पर प्रदीप पांडेय, विधायक राजमणि कोल, योगेश शुक्ला, करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद, नीरज त्रिपाठी, सुरेंद्र चौधरी, कलेक्टर पांडेय, पप्पू गौतम, अशोक सिंह, बीना मिश्रा, इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला, सुशील मिश्रा आदि मौजूद रहे।
नई औद्योगिक इकाई स्थापित करने की मांग
इस दौरान भाजपा नेता योगेश शुक्ला ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मेजा में बंद कताई मिल के खाली स्थान पर अविलंब नई औद्योगिक इकाई स्थापित करने और मेजारोड चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय और यात्री विश्राम की मांग की गई। इससे पहले समहन में विहिप के यमुनापार जिलाध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय और मेजारोड चौराहे पर भाजपा नेता श्यामराज यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

लाभार्थियों को आवासों की दी प्रतीकात्मक चाबी
उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके आवासों की प्रतीकात्मक चाबी वितरित किया। वहीं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की दीदियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, खंड विकास अधिकारी अमित सिंह मौजूद रहे। उधर, स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी का भी उप मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed