फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   sp Chatra sabha delivered the ration

समाजवादी छात्र सभा ने किया राशन वितरण

Tue, 07 Apr 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
sp Chatra sabha delivered the ration
लॉक डाउन में फंसे छात्रों, मजदूरों और निराश्रितों की मदद के लिए शिक्षकों और छात्रों ने सोमवार को भी शहर में जगह-जगह राशन और भोजन का वितरण किया। समाजवादी छात्र सभा की ओर से हॉस्टलों और डेलीगेसी में छात्रों को भोजन का वितरण किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू समेत अविनाश विद्यार्थी, विजयकांत, विजय बहादुर, शशांक सोनकर, गोलू, राहुल, भूदेव आदि मौजूद रहे। ऑक्टा की ओर से भी जरूरतमंद लोगों को राशन और भोजन का वितरण किया गया।
विज्ञापन

डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने 25 पैकेट और मम्फोर्डगंज में दस पैकेट राशन बांटा गया। इसमें छात्र राघवेंद्र सिंह एवं शुभांकर यादव का सहयोग रहा। इसके अलावा शाम को कारपेंटरी चौराहे पर भी भोजन के 25 पैकेट बांटे गए। वहीं, छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा के नेतृत्व में इंसानियत केंद्र की ओर से छात्रों, मजदूरों, टेम्पो-रिक्शा चालकों को राशन वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed