फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP candidate Richa Singh nominated for obstructing CM Yogi's road show

प्रयागराज : सीएम योगी के रोड शो में मार्ग बाधित करने पर सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह नामजद

Sun, 27 Feb 2022 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 10:34 PM IST
सार

कोतवाली में पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों को पीट दिया गया। साउथ मलाका कोतवाली निवासी अजय कुमार निषाद अपने मौसेरे भाई को छोड़ने जा रहा था। तभी आरोपी आ गए और पुरानी रंजिश को लेकर उसके दोस्त से गालीगलौज करने लगे।

विज्ञापन
SP candidate Richa Singh nominated for obstructing CM Yogi's road show
Prayagraj News : शहर पश्चिमी से सपा प्रत्याशी डॉ. ऋचा सिंह। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

खुल्दाबाद पुलिस ने सपा प्रत्याशी रिचा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने दो दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के रोड शो के दौरान मार्ग बाधित किया। मामले में उनके कई अज्ञात समर्थकों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन





सीएम का रोड शो 25 फरवरी को खुल्दाबाद के करबला तिराहे के पास से आयोजित था। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम की तहरीर में बताया गया है कि रोड शो करबला तिराहे से जानसेनगंज चौराहे तक जाना था। तभी वहां पहुंच गईं।
विज्ञापन





दूसरे मार्ग से जाने का अनुरोध करने के बावजूद समर्थक वाहन लेकर उसी मार्ग पर आ गए जिस पर रोड शो होना था। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। रिचा व उनकेसमर्थकों के वाहनों में वैद्य पास भी नहीं था। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सगे भाइयों की पिटाई
कोतवाली में पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों को पीट दिया गया। साउथ मलाका कोतवाली निवासी अजय कुमार निषाद अपने मौसेरे भाई को छोड़ने जा रहा था। तभी आरोपी आ गए और पुरानी रंजिश को लेकर उसके दोस्त से गालीगलौज करने लगे। बीचबचाव पर लाठी से हमला कर दिया जिसमें वह दोस्तों समेत जख्मी हो गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।



सूने घर से लाखों की चोरी
राजापुर निवासी सुनीता देवी के घर से लाखों के गहने चोरी कर लिए गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि दामाद के निधन पर वह राजस्थान गई थी। पड़ोसी के बताने पर वापस आई तो पता चला कि चोरों ने ताला तोड़कर 55 हजार नकद व लाखों के गहने उड़ा दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।




रिटायर जज की कार से पेट्रोल चोरी
कैंट में रिटायर जज राजेश कुमार पांडेय के आवास में घुसकर उनकी कार से पेट्रोल चोरी करने का मामला सामने आया है। स्टैनली रोड कमला नगर में रहने वाले रिटायर जज ने पुलिस को बताया कि पेट्रोल टैंक का रबर पाइप काटकर 45 लीटर पेट्रोल चोरी किया है। चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कैंट पुलिस केस दर्ज कर चोर की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed