फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP, BSP and Congress are synonymous with casteism, corruption - Swatantradev

जातिवाद, भ्रष्टाचार का पर्याय हैं सपा, बसपा और कांग्रेस - स्वतंत्रदेव

Thu, 12 Aug 2021 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Aug 2021 01:06 AM IST
सार

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा गुंडा, माफिया मुक्त बन रहा है प्रदेश 
  • अगले विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीट जीतने का भरा दंभ 

विज्ञापन
SP, BSP and Congress are synonymous with casteism, corruption - Swatantradev
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया। कहा कि यह तीनों ही दल जातिवाद और भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं। यह तीनों ही दल जब-जब सत्ता पर रहे तब-तब भ्रष्टाचार हावी रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आज तक दोनों पर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं लगा। प्रदेश अध्यक्ष ने उक्त बातें पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। 
विज्ञापन


अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर क्या प्रयागराज में पार्टी प्रत्याशी बदलेगी, इसके जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो पार्टी नेता जनता के बीच स्वीकार है और उसकी अच्छी लोकप्रियता है उसे ही पार्टी अपना प्रत्याशी बनाएगी। इसके पूर्व पार्टी कार्यालय में उन्होंने महानगर, गंगापार, यमुनापार के पदाधिकारियों एवं विधायकों, मेयर आदि के साथ बैठक भी की। एक शिक्षक की तरह उन्होंने पदाधिकारियों को संगठनात्मक पाठ पढ़ाते हुए जिले की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराने का मंत्र दिया। कहा कि सब तैयारियों में जुट जाएं। 
विज्ञापन


23 को जेपी नड्डा शुरू करेंगे बूथ विजय अभियान
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 23 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ विजय अभियान का प्रारंभ करेंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी बूथ अध्यक्षों से एवं बूथ समिति के सदस्यों से वार्ता करेंगे। बूथ सत्यापन अधिकारी उसी दिन से बूथ सत्यापन का कार्य आरंभ करेंगे, जो 7 जुलाई तक चलेगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर पन्ना प्रमुखों का मंडल वार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मंडल में लगभग 2500 से लेकर 3000 तक पन्ना प्रमुख बनेंगे। इसके पूर्व  18 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा लेकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल यहां आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय में स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेयर अभिलाषा गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, काशी प्रांत अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, गणेश केसरवानी, विभव नाथ भारतीय, रामाशंकर शुक्ला, मृत्युंजय तिवारी, आशीष गुप्ता, दिलीप चतुर्वेदी, अनीता त्रिपाठी, शशि वार्ष्णेय, वरुण केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed