फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sorry mummy, going to papa BSC student hanged after writing sucide Note

Prayagraj : सॉरी मम्मी, पापा के पास जा रहा हूं, लिखकर फंदे से लटका बीएससी का छात्र

Thu, 12 Jan 2023 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Jan 2023 09:54 PM IST
सार

 गंगापार के थरवई इलाके का रहने वाला अमन मौर्या (20) श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। वह ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के पास बड़ी बगिया में किराये पर कमरा लेकर रहता था। उसका रूम पार्टनर राजेंद्र कुमार विश्वविद्यालय में एमए का छात्र है।

विज्ञापन
Sorry mummy, going to papa BSC student hanged after writing sucide Note
सुसाइड - फोटो : social media

विस्तार

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बड़ी बगिया इलाके में बृहस्पतिवार को बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में मिले एक पन्ने के सुसाइड नोट में उसने लिखा था ‘सॉरी मम्मी, पापा के पास जा रहा हूं’। सूचना पर घर वाले पहुंच गए। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गंगापार के थरवई इलाके का रहने वाला अमन मौर्या (20) श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


वह ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के पास बड़ी बगिया में किराये पर कमरा लेकर रहता था। उसका रूम पार्टनर राजेंद्र कुमार विश्वविद्यालय में एमए का छात्र है। अमन प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग भी करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह कोचिंग गया। वहां से दस बजे लौटा। उसके लौटने के बाद राजेंद्र विश्वविद्यालय चला गया।
विज्ञापन


दोपहर में जब राजेंद्र लौटा तो काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। राजेंद्र ने अमन के भाई आशीष को फोन कर बुलाया। खिड़की से देखा कि अमन फंदे से लटका है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। कमरे में एक पन्ने पर एक लाइन का सुसाइड नोट था। उसमें लिखा कि सॉरी मम्मी, मैं पापा के पास जा रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर चाचा तथा परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि अमन को क्या परेशानी थी, न तो घर वालों को कोई जानकारी थी, न ही उसके रूम पार्टनर को। उसने मां को भी कुछ नहीं बताया था। मोबाइल कॉल डीटेल्स के आधार पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed