फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Son went to play with BJP leader licensed pistol

Kaushambi News : चोरी-सिपाही खेलते समय गोली चलने से पांचवीं के छात्र की मौत, भाजपा जिला महामंत्री की थी पिस्टल

Sat, 30 Jul 2022 10:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 10:39 PM IST
सार

Kaushambi News : अशोक नगर मोहल्ला निवासी जिला संजय जायसवाल भाजपा के महामंत्री हैं। शनिवार शाम छह बजे उनका 11 वर्षीय बेटा साथियों के साथ चोर-सिपाही खेल रहा था। इस दौरान संजय का बेटा घर से अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल ले आया।

विज्ञापन
Son went to play with BJP leader licensed pistol
Kaushambi News : घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे सांसद विनोद सोनकर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कस्बे के अशोक नगर मोहल्ले में शनिवार शाम चोर-सिपाही खेलने के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली से एक छात्र की मौत हो गई। पिस्टल भाजपा नेता के बेटे ने चलाई थी। घटना में मृतक के घरवालों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने देर शाम शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन



अशोक नगर मोहल्ला निवासी जिला संजय जायसवाल भाजपा के महामंत्री हैं। शनिवार शाम छह बजे उनका 11 वर्षीय बेटा साथियों के साथ चोर-सिपाही खेल रहा था। इस दौरान संजय का बेटा घर से अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल ले आया। बालक जब पिस्टल लेकर घर से निकला तो परिवार के लोगों की उस पर नजर नहीं पड़ी। पिस्टल लोड थी और अचानक ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई।

विज्ञापन

Son went to play with BJP leader licensed pistol
सांत्वना देने पहुंचे सांसद विनोद सोनकर और भाजपा जिला महामंत्री अनीता त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।

गोली वहीं पर खेल रहे पड़ोस में रहने वाले पांचवीं के छात्र अनंत वर्मा (10) पुत्र रामेश्वर के सीने में लग गई। फायर की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा अनंत खून से लथपथ होकर तड़प रहा था। आननफानन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

 

 

घटना की जानकारी होने पर एएसपी समर बहादुर व सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे। एएसपी का कहना है परिवार के लोग फिलहाल कार्रवाई नहीं चाह रहे हैं। वह लोग पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं थे, लेकिन एहतियात के तौर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed