{"_id":"609812bc8ebc3e920a5fe851","slug":"son-lodges-case-against-murderers-of-mother-murderer-will-be-sent-to-jail-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने मां के हत्यारों पर दर्ज कराया मुकदमा, हत्यारोपी आज भेजा जाएगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने मां के हत्यारों पर दर्ज कराया मुकदमा, हत्यारोपी आज भेजा जाएगा जेल
Sun, 09 May 2021 10:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 09 May 2021 10:20 PM IST
सार
- उतरांव में इंजीनियर की पत्नी की हत्या का मामला
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
गंगापार में उतरांव क्षेत्र स्थित बड़गांव में सिंचाई विभाग के इंजीनियर की पत्नी सुरेमा देवी(50) की हत्या के मामले में आरोपी भतीजे से रात भर पूछताछ होती रही। देर रात मृतका के बेटे आनंद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी यही कहता रहा कि उसकी चाची उस पर तंत्रमंत्र करती थी। उधर मृतका के बेटे की ओर से दी गई तहरीर में हत्या की वजह के तौर पर स्पष्ट कुछ नहीं बताया गया है। हालांकि पूछताछ में यह बात जरूर सामने आई है कि आरोपी पूरे परिवार से ईर्ष्या रखता था। उनकी तरक्की से जलता था। यही वजह थी कि उसने इतनी बड़ी वारदात अंजाम दी। एसओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

काश बीत जाती रात...
पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतका और उसके बच्चे रविवार को ही बाराबंकी वापस जाने वाले थे। पंचायत चुनाव से पहले सभी गांव आए थे। चुनाव के अलावा घर में एक कार्यक्रम भी था, ऐसे में सभी कुछ दिनों के लिए गांव आ गए थे। परिजनों और ग्रामीणों के बीच इस बात की चर्चा रही कि काश शनिवार की रात बीत गई होती तो शायद इंजीनियर की पत्नी की जान बच जाती। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन