फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Son kills father, buries body in field behind house

Prayagraj News: बेटे ने पिता की हत्या कर शव को घर के पीछे खेत में दफनाया

Thu, 14 May 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 14 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Son kills father, buries body in field behind house
उतरांव थाना क्षेत्र के शीठोली गांव में दो दिन पहले बेटे ने अपने पिता की हत्या कर शव को घर के पीछे खेत में दफना दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी से पूछताछ कर शव को कब्र से खोदवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे खाने में नमक-रोटी देते थे इसलिए पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन

उतरांव थाना अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि शीठोली गांव निवासी दयाराम यादव (60) किसान थे। उनका सबसे छोटा बेटा विजय कुमार मानसिक रूप से कमजोर है। आरोपी ने दो दिन पहले पिता दयाराम यादव की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के पीछे खेत में दफना दिया।
विज्ञापन

बुधवार को आरोपी पिता के दफनाए गए शव पर मिट्टी फेंक रहा था। तभी आरोपी के चचेरे भाई की उस पर नजर पड़ गई। शंका होने पर चचेरे भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी से सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने कहा कि पिता उसे खाने में नमक रोटी देता था इसलिए हत्या कर दी।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कब्र से खोदवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। इनका दूसरे नंबर का बेटा संजय हत्या के मामले में जेल में है। जबकि बड़ा बेटा परिवार सहित बाहर रहता है। पत्नी पैरालिसिस से पीड़ित है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी विजय कुमार ने पिता की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है।- शेषधर पांडेय, एसीपी हंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed